{"_id":"613e56048ebc3e169b3f4663","slug":"within-a-year-the-family-of-gorakhpur-university-alumni-increased-to-15-thousand-gorakhpur-city-news-gkp408924886","type":"story","status":"publish","title_hn":"साल भर में ही बढ़कर 15 हजार हुआ गोरखपुर विश्वविद्यालय एलुमिनाई का कुनबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साल भर में ही बढ़कर 15 हजार हुआ गोरखपुर विश्वविद्यालय एलुमिनाई का कुनबा
विज्ञापन

गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने साल भर में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। विवि देश-विदेश में बसे बड़ी संख्या में एलुमिनाई को जोड़ने में सफल हुआ है। बीते वर्ष तक यह संख्या महज 250 थी जबकि एलुमिनाई का कुनबा अब बढ़कर 15250 तक पहुंच गया है।
कुलपति प्रो. राजेश सिंह ने कार्यभार संभालने के बाद ही विवि के स्थापना काल से अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों को जोड़ने की मुहिम शुरू की। मौजूदा समय में बहुत सारे संस्थाओं में प्रमुुख, प्रोफेसर, वैज्ञानिक, राजनीतिज्ञ, उद्योगपति, व्यवसायी सहित हर क्षेत्र में लोग फैले हुए हैं। सबसे लंबी सूची विज्ञान संकाय के एलुमिनाई की है।
30 अप्रैल से दो मई तक होना था आयोजन
गोरखपुर। विवि में अंतरराष्ट्रीय एलुमिनाई मीट का आयोजन 30 अप्रैल से दो मई तक होना था। लेकिन कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते इसे स्थगित कर दिया गया। अब इसकी तैयारी शुरू हो रही है। इसके लिए पुरातन छात्र परिषद का गठन किया गया है।
विज्ञापन
राजनाथ सिंह सहित कई राजनीतिक दिग्गज हैं एलुमिनाई
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी गोरखपुर विश्वविद्यालय के छात्र रह चुके हैं। उन्होंने यहां हॉस्टल में रहकर एमएससी की पढ़ाई की है। इसके अलावा पूर्व केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य शिवप्रताप शुक्ल, विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय, सांसद जगदंबिका पाल, एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह, विधायक शीतल पांडेय आदि राजनीतिक दिग्गज भी विवि के पूर्व छात्र रह चुके हैं।
किसी भी संस्था के विकास में एलुमिनाई का अहम रोल होता है। विवि ने बड़ी संख्या में एलुमिनाई को जोड़ने में सफलता पाई है। देश ही नहीं विदेशों में रह रहे लोगों को जोड़ा गया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एलुमिनाई मीट के आयोजन की योजना है। -प्रो. राजेश सिंह, कुलपति