फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Withheld salary of seven secretaries show cause notice to 22

गोरखपुर आंगनबाड़ी केंद्रों की बदहाली: सात सचिवों का रोका वेतन, 22 को कारण बताओ नोटिस

Thu, 14 Oct 2021 02:04 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 14 Oct 2021 02:04 AM IST
सार

आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण अधूरा होने पर डीएम ने की कार्रवाई, 31 अक्तूबर से पहले निर्माण कार्य पूरा कराने का दिया निर्देश।

विज्ञापन
Withheld salary of seven secretaries show cause notice to 22
आंगनबाड़ी केंद्र। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर में आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण कार्य अपूर्ण होने पर डीएम ने गहरी नाराजगी जताई है। लापरवाही बरतने वाले सात ग्राम पंचायत सचिवों का वेतन रोकने का निर्देश दिया है। इसके अलावा 22 को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। इस सख्ती के बाद महिला एवं बाल विकास विभाग में खलबली मची हुई है।

विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्र में आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण ग्राम पंचायतें करा रहीं हैं। अब तक 674 केंद्रों के निर्माण की मंजूरी मिली है, जिसमें से 31 केंद्र अभी अपूर्ण हैं। वर्ष 2016-17 व 2017-18 में इनके निर्माण के लिए बजट का आवंटन हुआ लेकिन काम अभी तक पूरा नहीं हो सका। महिला एवं बाल विकास विभाग की तरफ से इन केंद्रों के निर्माण को लेकर कई बार पत्र भी जारी हुआ लेकिन काम में तेजी नहीं आ रही है। पिछले दिनों डीएम विजय किरन आनंद की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में भी यह मामला उठा। डीएम ने निर्माण कार्य में सुस्ती बरतने वाले सात सचिवों का अक्तूबर का वेतन रोकने निर्देश देने के साथ ही 22 को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
विज्ञापन


इन सचिवों का रोका गया वेतन
उरूवा विकास खंड के ग्राम पंचायत भरथरी के सचिव उमेश प्रसाद, ग्राम पंचायत रघुनाथपुर के सचिव रमेश चंद, विकास खंड कैंपियरगंज के ग्राम पंचायत लक्ष्मीपुर के सचिव देश दीपक यादव, विकास खंड गगहा के ग्राम पंचायत कुशमौरा के सचिव पुष्पेंद्र कुमार यादव, विकास खंड बड़हलगंज के ग्राम पंचायत छपरा के सचिव अशोक सिंह, ग्राम पंचायत मकरंदपुर के सचिव कृष्ण चंद शर्मा और विकास खंड ब्रह्मपुर के ग्राम पंचायत बकसुड़ी के सचिव शिवेष ओझा का अक्तूबर का वेतन रोक दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन सचिवों से मांगा गया है जवाब

ग्राम पंचायत बरईपार के सचिव हीरालाल, चकजलाल के सर्मित कुमार, राजगढ़ के आशुतोष सिंह, बड़गो के वरुण शंकर पांडेय, डीहघाट के विजय प्रसाद गुप्ता, गजाईकोल के शिवेश ओझा, बरगदही के संजय मणि त्रिपाठी, चौरी के अमर कुमार गुप्ता, डुमरी के प्रवीण चंद, कैथवलिया हरख सिंह के अजीत कुमार, तीहा मुहम्मदपुर के कृष्ण चंद शर्मा, सोनबरसा के लोकेश कुमार, भीटी रावत के रामनरायन सिंह, जंगल अयोध्या प्रसाद की प्रीती अग्रहरि, ठाकुरपुर नंबर एक के उमेश कुमार, जंगल पकड़ी की सीमा शर्मा, रामूघाट के सुनील कुमार गुप्ता, एकमा के फरहीन खान, खूटभार की विजय लक्ष्मी, और कोठा के पवन कुमार शुक्ला को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

डीपीओ हेमंत कुमार सिंह ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण में शिथिलता बरतने वाले आठ ग्राम पंचायतों के सात सचिवों का अक्तूबर का वेतन रोका गया है। इसके अलावा 22 ग्राम पंचायतों के सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। प्रयास किया जा रहा है कि अपूर्ण भवनों का काम जल्द पूरा करा लिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed