{"_id":"6128b38b8ebc3e7a144a9a27","slug":"withheld-salary-of-142-teachers-who-were-absent-from-school-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्रवाई: विद्यालय से अनुपस्थित रहने वाले 142 शिक्षकों का रोका वेतन, नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्रवाई: विद्यालय से अनुपस्थित रहने वाले 142 शिक्षकों का रोका वेतन, नोटिस जारी
Fri, 27 Aug 2021 03:12 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 27 Aug 2021 03:12 PM IST
सार
बेसिक शिक्षा विभाग ने वेतन रोकने का आदेश जारी करने के साथ ही जारी किया नोटिस, 22 जुलाई से 19 अगस्त के बीच विद्यालयों में हुआ था निरीक्षण।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में बीएसए और खंड शिक्षा अधिकारियों की ओर से 22 जुलाई से 19 अगस्त तक परिषदीय स्कूलों के निरीक्षण में अनुपस्थित मिले 142 शिक्षकों का अनुपस्थित दिन का वेतन रोकते हुए नोटिस जारी किया गया है। शिक्षा विभाग की ओर से जारी नोटिस में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। रवैये में बदलाव नहीं लाने वाले शिक्षकों के खिलाफ और कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
बीएसए आरके सिंह ने बताया कि पिछले एक माह में 142 शिक्षक बिना किसी सूचना के अनुपस्थित पाए गए हैं। इनके विरुद्ध कार्रवाई करते हुए अनुपस्थित दिन के वेतन की कटौती कर दी गई है। तीन दिन के अंदर अनुपस्थित शिक्षकों को स्पष्टीकरण भी देना है।
विज्ञापन
निरीक्षण में पिपरौली ब्लॉक से 21 अध्यापक, कैंपियरगंज से दो शिक्षक, ब्रह्मपुर के तीन, चरगांवा के 10, गगहा के छह, गोला के पांच, गोरखपुर नगर क्षेत्र में एक, जंगल कौड़िया छह, कौड़ीराम सात, खजनी एक, पाली दो, पिपराइच चार, बांसगांव ब्लॉक के नौ, बड़हलगंज के पांच, बेलघाट के आठ, भरोहिया के 10, भटहट के तीन, सहजनवां के 16, सरदारनगर के 19, तथा उरुवा के सात शिक्षक अनुपस्थित मिले थे।
विज्ञापन