फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   With the beginning of Kharmas, Lagan has ended in Gorakhpur, Sahalag will start again after January 14.

खरमास शुरू: एक माह नहीं होंगे मांगलिक कार्य- 14 जनवरी के बाद अब बैंड, बाजा और बारात- अब क्रिसमस की तैयारी शुरू

Mon, 16 Dec 2024 12:56 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Mon, 16 Dec 2024 12:56 PM IST
सार

सहालग पर सोमवार से एक महीने के लिए विराम लग जाएगा। खरमास के दौरान बाजार में सुस्ती देखने को मिलेगी। खिचड़ी के बाद से इसमें दोबारा रौनक आ जाएगी। खरमास के दौरान दुकानदार पुराना स्टॉक खप जाएंगे। जनवरी में ग्राहकों को नए स्टॉक मिलेंगे। क्रिसमस के नजदीक आते ही बाजार में भी रौनक दिखने लगी है। सेंटा क्लॉज के फोटो वाली वस्तुओं की मांग बढ़ गई है।

विज्ञापन
With the beginning of Kharmas, Lagan has ended in Gorakhpur, Sahalag will start again after January 14.
कपड़े की खरिदारी करते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खरमास सोमवार से शुरू हो रहा है। सूर्य धनु राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इससे एक माह तक मांगलिक कार्यों पर विराम लग जाएगा। 14 जनवरी को मकर संक्रांति यानी सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने के बाद एक बार फिर लगन खुल जाएगा।
विज्ञापन


बता दें कि 12 नवंबर देवोत्थान एकादशी से लगन खुला था जो लगभग एक माह चला। इस दौरान छह हजार से ज्यादा शादियां हुईं। ज्योतिषाचार्य पं. बृजेश पांडेय के अनुसार सूर्य वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करते हैं तो इस दिन से ही खरमास शुरू हो जाता है, धनु राशि में सूर्य 30 दिनों तक रहेंगे।
विज्ञापन


इसके बाद मकर संक्रांति को धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे और फिर से शुभ व मांगलिक कार्य किए जा सकेंगे। पंडित विकास मालवीय ने बताया कि खरमास में पूजा-पाठ इत्यादि का विशेष महत्व बताया गया है। इस दौरान भगवान विष्णु व भगवान शिव की आराधना करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

With the beginning of Kharmas, Lagan has ended in Gorakhpur, Sahalag will start again after January 14.
क्रिसमस के लिए गोलघर में सजा बाजार - फोटो : अमर उजाला
खरमास में रहेगी सुस्ती.. नए साल में मिलेगा नया स्टॉक
सहालग पर सोमवार से एक महीने के लिए विराम लग जाएगा। खरमास के दौरान बाजार में सुस्ती देखने को मिलेगी। खिचड़ी के बाद से इसमें दोबारा रौनक आ जाएगी। खरमास के दौरान दुकानदार पुराना स्टॉक खप जाएंगे। जनवरी में ग्राहकों को नए स्टॉक मिलेंगे।

सहालग के लिए कारोबारियों ने पहले ही तैयारी की थी। इस दौरान बिक्री उम्मीद से ज्यादा रही। अब नए साल के लिए नया स्टॉक आएगा। तबतक खरमास में पुराने स्टॉक खपा दिए जाएंगे। क्रिसमस और नए साल की खरीदारी में यह खप जाएगा। कपड़ा व्यापारी अब ठंड और क्रिसमस को देखकर सामान रख रहे हैं।

कपड़ा व्यापारी राहुल सिंघानिया ने बताया कि लगन के लिए आया माल खत्म हो चुका है। अब वुलेन कपड़ों की डिमांड है। खरमास में सेल कम रहती है, इस दौरान नया स्टॉक नहीं रखेंगे। इधर, क्रिसमस और नववर्ष को देखते हुए दुकानों पर गिफ्ट पैकेट्स की भरमार है।

वुलेन कपड़ों की बढ़ी डिमांड
गोलघर के कपड़ा व्यवसायी आकाश अग्रवाल ने बताया कि सहालग के लंबे सीजन को देखते हुए पहले ही स्टॉक मंगवा लिया गया था। जनवरी से जून तक लगन बहुत ज्यादा है। ऐसे में छह महीने का स्टॉक रख लिया गया है। खरमास के दौरान वुलेन कपड़ों की मांग ज्यादा रहती है। इसके बाद जनवरी से फिर सहालग की खरीदारी शुरू हो जाएगी।

With the beginning of Kharmas, Lagan has ended in Gorakhpur, Sahalag will start again after January 14.
क्रिसमस के लिए गोलघर में सजा बाजार - फोटो : अमर उजाला
क्रिसमस और नए साल के लिए सजे गिफ्ट
क्रिसमस के नजदीक आते ही बाजार में भी रौनक दिखने लगी है। लोग खरीदारी में जुट गए हैं। सेंटा क्लॉज के फोटो वाली वस्तुओं की मांग बढ़ गई है। गिफ्ट कार्ड, कॉफी मग के अलावा अब मोबाइल कवर, रिंग बेल, पर्स में सेंटा क्लॉज छाए हुए हैं।

ड्रॉइंग रूम या घर के मुख्य द्वार को सुंदर बनाने के लिए ऐसे लाल, पीले, नीले, चमकीले, सुनहरे रंग-बिरंगे बेल्स आ गए हैं। घर सजाने के लिए नए-नए तरह के रंग बिरंगे कैंडल्स मिल रहे हैं। ग्राहकों की पसंद को देखते हुए अलग-अलग फ्लेवर के परफ्यूम भी बाजार में उपलब्ध हैं।

इसके साथ ही चॉकलेट्स भी दुकानों पर मंगाई गई हैं। न्यू फ्लावर कॉर्नर के सोनू ने बताया कि क्रिसमस के लिए कई तरह के ट्री आ गए हैं। इस बार लाइट से सजे, छतरी और सीढ़ी वाले क्रिसमस ट्री आए हैं।

खरमास के पहले शुभ के लिए की खरीदारी, असर नहीं पड़ेगा
सोमवार से खरमास लग रहा है। अभी तक एक महीना सहालग को लेकर सोने-चांदी की खरीददारी जमकर हुई है। कारोबार भी ज्यादा हुआ है। अब एक महीना बाजार में मंदी रहेगी। हालांकि, जिन लोगों के यहां जनवरी व फरवरी में शादी है वह हल्दी खरीदकर शुभ कर लेते हैं और खरमास में भी खरीददारी को बंद नहीं करते हैं। इससे हम लोगों की बिक्री प्रभावित नहीं होगी। मकर संक्रांति से एक बार फिर बिक्री बढ़ जाएगी: गणेश वर्मा, अध्यक्ष, सराफा मंडल

क्रिसमस और नए साल से बाजार को आस
सहालग को लेकर बिक्री ज्यादा थी। एक महीना खरमास में सेल कम रहगी। रोजाना इस्तेमाल हाेने वाले सामान की बिक्री रहेगी। क्रिसमस और नए साल में खरीदारी बढ़ती है। इससे खरमास में होने वाला नुकसान कुछ हद तक कवर हो जाता है। मकर संक्रांति के बाद से फिर सेल बढ़ जाएगी: गोपाल जायसवाल, महामंत्री, गोरखपुर किराना कमेटी साहबगंज

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed