फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   with inauguration of regional office of bjp jp nadda and cm yogi adityanath hold a garib kalyan public meeting in Gorakhpur

JP Nadda in Gorakhpur: गरीब जनकल्याण जनसभा करेंगे नड्डा-योगी, सात जिला कार्यालयों का होगा वर्चुअल लोकार्पण

Tue, 07 Jun 2022 01:07 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 07 Jun 2022 01:07 AM IST
सार

सिक्टौर में बने भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय का लोकार्पण 10 जून को राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री करेंगे। गोरखपुर से ही उत्तर प्रदेश के सात और जिला कार्यालयों का वर्चुअल लोकार्पण होगा।

विज्ञापन
with inauguration of regional office of bjp jp nadda and cm yogi adityanath hold a garib kalyan public meeting in Gorakhpur
जेपी नड्डा-योगी आदित्यनाथ। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के क्षेत्रीय कार्यालय के लोकार्पण के साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 10 जून को गरीब कल्याण जनसभा करेंगे। इसमें गोरखपुर जिला व महानगर इकाई के लाभार्थी हिस्सा लेंगे। भाजपा नेता, जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता भी आएंगे। 

विज्ञापन


सिक्टौर में बने भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय का लोकार्पण 10 जून को राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री करेंगे। गोरखपुर से ही उत्तर प्रदेश के सात और जिला कार्यालयों का वर्चुअल लोकार्पण होगा। क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि लोकार्पण समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। क्षेत्रीय कार्यालय में मंगलवार से अखंड रामायण का पाठ होगा। जिन कार्यालयों का वर्चुअल लोकार्पण होना है, उनके पदाधिकारी वहीं रहेंगे। 
विज्ञापन


क्षेत्रीय कार्यालय के पास ही गरीब जनकल्याण जनसभा होगी। इसमें केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के लाभार्थी भी हिस्सा लेंगे। आजमगढ़ में लोकसभा का उपचुनाव है। लिहाजा, आजमगढ़ और लालगंज इकाई के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारियों में लगाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन कार्यालयों का होगा लोकार्पण 
गोरखपुर, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, अयोध्या, बागपत, अलीगढ़, रायबरेली और जौनपुर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed