फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Winds can blow at a speed of up to 40-50 kmph

Gorakhpur News: आज से दो दिन तेज हवा के साथ बारिश के आसार

Sun, 15 Mar 2026 02:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
Winds can blow at a speed of up to 40-50 kmph
- 40-50 किमी प्रतिघंटा तक की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं
विज्ञापन


- गोरखपुर मंडल के सभी जनपदों में ओलावृष्टि और वज्रपात की आशंका

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अगले दो दिनों तक मौसम बदला-बदला सा रह सकता है। अनुमान है कि रविवार और सोमवार को तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। बारिश को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक, गोरखपुर के साथ ही देवरिया, कुशीनगर, संतकबीरनगर और महराजगंज आदि जनपदों में ओलावृष्टि की आशंका अधिक है। गोरखपुर-बस्ती मंडल के सभी जिलों के अलावा पूर्वांचल के ज्यादातर हिस्सों में मेघगर्जन के साथ वज्रपात की भी आशंका है। इस दौरान 40-50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। अनुमान है कि 17 से मौसम साफ रह सकता है। दो दिन की बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

शनिवार को तापमान में मामूली कमी दिखी। अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक रहा। इसी तरह न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed