फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Will run between Narangi-Gorakhpur, Katihar-Amritsar, Raxaul-Udhna, Gorakhpur-Hyderabad

Gorakhpur News: गोरखपुर के रास्ते चलेंगी चार होली स्पेशल ट्रेनें

Wed, 18 Feb 2026 02:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Will run between Narangi-Gorakhpur, Katihar-Amritsar, Raxaul-Udhna, Gorakhpur-Hyderabad
गोरखपुर। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए गोरखपुर से चार होली स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। ये ट्रेनें नारंगी-गोरखपुर, कटिहार-अमृतसर, रक्सौल-उधना-रक्सौल, गोरखपुर-हैदराबाद के बीच चलेंगी।
विज्ञापन


05633 नारंगी-गोरखपुर होली स्पेशल 19 फरवरी से 26 मार्च तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को नारंगी से दोपहर 1:20 बजे चलेगी और दूसरे दिन गोरखपुर दोपहर 1:00 बजे पहुंचेगी। वापसी में, 05634 गोरखपुर-नारंगी होली स्पेशल 20 फरवरी से 27 मार्च तक प्रत्येक शुक्रवार को गोरखपुर से शाम 4.55 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन नारंगी रात 9:40 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन


वहीं, 05736 कटिहार-अमृतसर साप्ताहिक होली विशेष गाड़ी 25 फरवरी से 25 मार्च तक प्रत्येक बुधवार को कटिहार से रात 9.00 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन गोरखपुर से सुबह 11:10 बजे छूटकर तीसरे दिन अमृतसर 09:45 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में, 05735 अमृतसर-कटिहार साप्ताहिक स्पेशल 27 फरवरी से 27 मार्च तक प्रत्येक शुक्रवार को अमृतसर से दोपहर 1:25 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन गोरखपुर से 08:30 बजे छूटकर कटिहार रात 1:45 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा 05559 रक्सौल-उधना साप्ताहिक स्पेशल 07 मार्च को रक्सौल से सुबह 05:30 बजे प्रस्थान कर गोरखपुर से सुबह 09:50 बजे छूटकर दूसरे दिन उधना दोपहर 12:35 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 05560 उधना-रक्सौल साप्ताहिक स्पेशल 08 मार्च को उधना से अपराह्न 3:35 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन गोरखपुर से शाम 7:05 बजे छूटकर रक्सौल रात में 12:15 बजे पहुंचेगी।


07075 हैदराबाद-गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल 06, 13, 20 एवं 27 मार्च दिन शुक्रवार को हैदराबाद से रात 9:00 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन गोरखपुर सुबह 06:30 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 07076 गोरखपुर-हैदराबाद साप्ताहिक स्पेशल 08, 15, 22 एवं 29 मार्च दिन रविवार को गोरखपुर से सुबह 08:30 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन छूटकर हैदराबाद शाम 5:25 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed