{"_id":"6b04ac5aa5e5ee9aec079d9f","slug":"will-distribute-land-allotment-certificates-and-inaugurate-various-units-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1528194-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: 30 नवंबर को मुख्यमंत्री करेंगे गीडा स्थापना दिवस के तीन दिवसीय समारोह का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: 30 नवंबर को मुख्यमंत्री करेंगे गीडा स्थापना दिवस के तीन दिवसीय समारोह का शुभारंभ
विज्ञापन
भूमि आवंटन प्रमाण पत्र वितरण और विभिन्न इकाइयों का करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर। गीडा का तीन दिवसीय 37वां स्थापना दिवस समारोह 30 नवंबर से 2 दिसंबर तक मनाने की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। 30 नवंबर को गीडा स्थापना दिवस समारोह का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। इस अवसर पर वह भूमि आवंटन प्रमाण पत्र वितरण और विभिन्न इकाइयों के लोकार्पण-शिलान्यास के जरिये निवेश और रोजगार का मार्ग प्रशस्त करेंगे।
मुख्यमंत्री गीडा की तरफ से लगाए जा रहे औद्योगिक प्रदर्शनी सह व्यापार मेला का भी शुभारंभ करेंगे। इसमें ओडीओपी (एक जिला एक उत्पाद) योजना के साथ ही पहली बार ओडीओसी (एक जिला एक व्यंजन) योजना के उत्पादों को भी मंच मिलेगा।
प्रतिष्ठित कंपनियों ने लगाई इकाइयां
बीते कुछ वर्षों में देश की कई प्रतिष्ठित कंपनियों ने गीडा में अपनी इकाइयां स्थापित की हैं या उनका विस्तार किया है। इनमें प्रमुख रूप से केयान इंडस्ट्रीज ने 1200 करोड़ रुपये, पेप्सिको की फ्रेंचाइजी वरुण बेवरेजेज ने 1100 करोड़ रुपये, अंकुर उद्योग ने 500 करोड़ रुपये, इंडिया ऑटोव्हील्स ने 400 करोड़ रुपये और एसडी इंटरनेशनल ने 300 करोड़ रुपये का बड़ा निवेश किया है। इसके अतिरिक्त कोका कोला की फ्रेंचाइजी अमृत बॉटलर्स ने करीब 800 करोड़ रुपये, सीपी मिल्क एंड फूड्स (ज्ञान डेयरी) ने 118 करोड़ रुपये, तत्वा प्लास्टिक्स ने 105 करोड़ रुपये और कपिला कृषि उद्योग ने 100 करोड़ रुपये की पूंजी लगाकर क्षेत्र के औद्योगिक आधार को मजबूती प्रदान की है।
विज्ञापन
गीडा, पूर्वांचल में निवेश की नई धुरी बनकर उभरा है। गीडा की विकास यात्रा को रेखांकित करने, वर्तमान परियोजनाओं को धरातल पर उतारने और भविष्य के निवेश व रोजगार का रोडमैप तैयार करने के उद्देश्य से 30 नवंबर से 2 दिसंबर तक तीन दिवसीय 37वें स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इसका शुभारंभ 30 नवंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। तीन दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में विभिन्न तकनीकी सत्र, उद्यमी संवाद और औद्योगिक प्रदर्शनी मुख्य आकर्षण होंगे, जो पूर्वांचल के औद्योगिक विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में मील का पत्थर साबित होंगे।
विशाल कुमार, सीईओ, गीडा