{"_id":"64a50fa662d65238da0f68d9","slug":"wife-leg-broken-for-defending-her-son-then-husband-committed-suicide-2023-07-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जान बचाने के लिए चीखती रही महिला: बेटे का बचाव करने पर पत्नी का पैर तोड़ा, फिर कर ली खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जान बचाने के लिए चीखती रही महिला: बेटे का बचाव करने पर पत्नी का पैर तोड़ा, फिर कर ली खुदकुशी
Wed, 05 Jul 2023 12:11 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 05 Jul 2023 12:11 PM IST
सार
गोरखपुर जिले में बेटे का बचाव करने पर पति-पत्नी में विवाद हो गया। पति ने मारपीट कर पत्नी का पैर तोड़ दिया और फिर खुद फंदे पर लटककर खुदकुशी कर ली। पत्नी चिल्ला-चिल्लाकर लोगों को बुलाती रही, जबतक लोग आते तबतक जान चली गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां खजनी थाना क्षेत्र के बेलडांड ग्रामसभा के सोहरा गांव में सोमवार की रात बेटे का बचाव करने पर पति-पत्नी में विवाद हो गया। पति ने मारपीट कर पत्नी का पैर तोड़ दिया और फिर खुद फंदे पर लटककर खुदकुशी कर ली। इस दौरान पत्नी ने पति को बचाने के लिए काफी चीख पुकार मचाई।
विज्ञापन
आवाज सुनकर जब तक पड़ोसी मदद के लिए आते तब तक उसकी मौत हो गई थी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल पत्नी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जबकि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, खजनी के सोहरा गांव में प्रेम प्रकाश (40) मजदूरी करके जीवन यापन करता था। बड़ा बेटा सूरत (21) दिल्ली में रहता है। जबकि छोटा बेटा आकाश (18) स्मैक का आदी है। अपनी गलत हरकतों की वजह से वह गांव के एक घर में चोरी करने पहुंच गया था। तब शिकायत पर पुलिस उसे पकड़ने पहुंची थी लेकिन वह नहीं मिला। इसके पहले भी वह इस तरह की हरकतें कर चुका था।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: सात को PM मोदी दिखाएंगे हरी झंडी: 110 किमी की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत, चार ही घंटे में पहुंची लखनऊ
इसकी शिकायत पिता प्रेम प्रकाश के पास पहुंची तो उसने पत्नी से बताया। लेकिन पत्नी अक्सर बेटे आकाश का बचाव करती थी। इसी बात पर दोनों के बीच में सोमवार की रात में विवाद हो गया।
बताया जा रहा है कि नाराज प्रेम प्रकाश ने किशमती देवी की पिटाई शुरू कर दी। भारी सामान से पैर पर हमला किया। जिससे उसका पैर टूट गया। इसके बाद वह चीखने लगी तो प्रेम प्रकाश ने साड़ी का फंदा बनाकर खुद को लटकाने लगा।
पत्नी किशमती पति को रोकने के साथ शोर मचाकर पड़ोसियों को बुलाने लगी। जब तक आसपास के लोग एकत्र होते तब तक आवेश में प्रेम प्रकाश फंदे से लटक गया। जिससे उसकी जान चली गई। पड़ोसियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
बताया जा रहा है कि नाराज प्रेम प्रकाश ने किशमती देवी की पिटाई शुरू कर दी। भारी सामान से पैर पर हमला किया। जिससे उसका पैर टूट गया। इसके बाद वह चीखने लगी तो प्रेम प्रकाश ने साड़ी का फंदा बनाकर खुद को लटकाने लगा।
पत्नी किशमती पति को रोकने के साथ शोर मचाकर पड़ोसियों को बुलाने लगी। जब तक आसपास के लोग एकत्र होते तब तक आवेश में प्रेम प्रकाश फंदे से लटक गया। जिससे उसकी जान चली गई। पड़ोसियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।