{"_id":"5f82d7408e052b5b94000968","slug":"wife-died-and-husband-injured-in-road-accident-at-deoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: बाइक पर सवार होकर ससुराल जा रहे थे दंपती, सड़क हादसे में गई एक की जांन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया: बाइक पर सवार होकर ससुराल जा रहे थे दंपती, सड़क हादसे में गई एक की जांन
Sun, 11 Oct 2020 03:30 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 11 Oct 2020 03:30 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस व ग्रामीणों की जुटी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के गौरी बाजार इलाके के हाटा मार्ग पर बाइक से जा रहे दंपती को सामने से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ठोकर मार दी। हादसे में दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके थोड़ी देर बाद ही पत्नी ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि पति का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरी बाजार में कराया जा रहा है। पुलिस ने चालक सहित ट्रैक्टर ट्राली को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
ग्रामीणों के अनुसार क्षेत्र के ग्राम संवना लक्ष्मण निवासी (28) वर्षीय ओंकार सिंह अपनी पत्नी दुर्गा देवी के साथ बाइक पर सवार होकर अपने ससुराल गोरखपुर जनपद स्थित नई बाजार ब्रह्मपुर जा रहे थे। इसी बीच रामपुर गांव के समीप गौरी बाजार की ओर से तेज रफ्तार आ रही एक ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
विज्ञापन
आसपास के लोगों ने आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरी बाजार में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने ओंकार सिंह की पत्नी दुर्गा देवी (25) को मृत घोषित कर दिया। जबकि इस हादसे में घायल ओंकार सिंह का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरी बाजार में कराया जा रहा है।
विज्ञापन
इस संदर्भ में थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अश्विनी राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। चालक सहित ट्रैक्टर ट्राली को हिरासत में ले लिया गया है, तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।