{"_id":"60bf5f2012eb783f682e542e","slug":"wife-beating-husband-and-girlfriend-in-basti","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पति के साथ दूसरी महिला को देख भड़की पत्नी, दोनों को पीटकर भगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पति के साथ दूसरी महिला को देख भड़की पत्नी, दोनों को पीटकर भगाया
Tue, 08 Jun 2021 05:44 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती (महराजगंज)।
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती (महराजगंज)।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 08 Jun 2021 05:44 PM IST
सार
प्रेमिका को घर लाने से ड्राइवर के घर हुआ हंगामा, कप्तानगंज थाने तक पहुंचा मामला, पुलिस कर रही छानबीन।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां कथित प्रेमिका को घर लाने पर पत्नी ने जमकर हंगामा किया। पत्नी ने घटना की सूचना पुलिस को देते हुए प्रेमिका और पति को घर से खदेड़ दिया, जिसकी चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही है।
विज्ञापन
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बनहा गांव में एक युवक ड्राइवर है। उसकी पत्नी घर पर रहती है। युवक का दो माह पहले एक युवती से प्रेम संबंध था। पहले तो मामले को कोई नहीं जान पाया। धीरे-धीरे मामला घर तक पहुंच गया।
विज्ञापन
बीती रात युवक प्रेमिका के साथ अपने घर पहुंच गया। युवती को पति के साथ देखकर पत्नी भड़क गई। पहले तो उसने युवती को समझाया, मगर जब वह नहीं मानी तो वह भड़क गई।
विज्ञापन
युवती और अपने पति की जमकर पिटाई करने के बाद उसने पुलिस को सूचना दी, फिर दोनों को घर से खदेड़ दिया। मंगलवार की सुबह पुन: पत्नी ने उग्र रूप धारण करते हुए दोनों को राजाजोत गांव तक खदेड़ दिया।
कप्तानगंज के प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों में बातचीत चल रही है।