फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Wi-Fi being installed by Municipal Corporation under pilot project at railway bus station Gorakhpur

वाई-फाई: बीएसएनएल के अलावा रेल-टेल व जियो ने दिया प्रस्ताव, गोरखपुर रेलवे बस स्टेशन पर लगाया जा रहा वाई-फाई

Tue, 10 Aug 2021 12:41 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 10 Aug 2021 12:41 PM IST
सार

नगर निगम की ओर से रेलवे बस स्टेशन पर पायलट प्रोजेक्ट के तहत लगाया जा रहा वाई-फाई। शासन की योजना के अनुसार राज्य स्मार्ट सिटी में शामिल शहरों में विभिन्न स्थानों पर वाई-फाई की सुविधा दी जानी है। इसी क्रम में शासन की ओर से पायलट प्रोजेक्ट के तहत गोरखपुर को इसकी जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन
Wi-Fi being installed by Municipal Corporation under pilot project at railway bus station Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर नगर निगम की ओर से रेलवे बस स्टेशन पर पायलट प्रोजेक्ट के तहत लगाए जाने वाले वाई-फाई सुविधा के लिए बीएसएनएल के अलावा रेल-टेल और जियो ने प्रस्ताव दिया है। नगर निगम अब इन प्रस्तावों का तुलनात्मक अध्ययन करने के बाद सेलुलर कंपनी फाइनल करेगा।
विज्ञापन


शासन की योजना के अनुसार राज्य स्मार्ट सिटी में शामिल शहरों में विभिन्न स्थानों पर वाई-फाई की सुविधा दी जानी है। इसी क्रम में शासन की ओर से पायलट प्रोजेक्ट के तहत गोरखपुर को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। शुरुआत में नगर निगम की ओर से इसके लिए बीएसएनल से वार्ता हुई। बीएसएनएल ने 7.33 लाख रुपये सालाना का प्रस्ताव नगर निगम को दिया। इसके बाद नगर निगम ने अन्य सेलुलर कंपनियों से भी प्रस्ताव मांगा है। इसके बाद रेल-टेल और जियो ने भी वाई-फाई लगाने का प्रस्ताव नगर निगम को दिया है।
विज्ञापन


300 मीटर के दायरे में काम करेगा वाई-फाई
नगर निगम की ओर से पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर रेलवे बस स्टेशन के पास वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध कराने संबंध प्रस्ताव है। प्रावधान के तहत इस सुविधा को उपलब्ध कराने वाली सेलुलर कंपनी रेलवे बस स्टेशन के 300 मीटर के रेंज में वाई-फाई सुविधा देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने बताया कि बीएसएनल के अलावा रेलटेल और जियो ने प्रस्ताव दिया है। जल्द ही रेलवे बस स्टेशन के पास वाई-फाई सुविधा उपलब्ध कराने वाली सेलुलर कंपनी फाइनल कर ली जाएगी। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए गोरखपुर को जिम्मेदारी मिली है। कंपनी के परफार्मेंस संबंधी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed