फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   While trying to save a bike rider, three vehicles collided on the highway, jam

Gorakhpur News: बाइक सवार को बचाने में हाईवे पर टकराए तीन वाहन, जाम

Fri, 12 Dec 2025 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
While trying to save a bike rider, three vehicles collided on the highway, jam

विज्ञापन
- सहजनवां के भीटीरावत चौराहे का मामला, सभी सवार सुरक्षित
- पुलिस ने वाहनों को हटाकर चालू कराया आवागमन
संवाद न्यूज एजेंसी
सहजनवां। बाइक सवार को बचाने में गोरखपुर-लखनऊ हाईवे पर तीन वाहन एक-दूसरे से टकरा गए। इससे अफरा-तफरी के बीच जाम लग गया और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। मौके पर पहुंची सहजनवां थाना पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से वाहनों को किनारे कराकर आवागमन चालू कराया। सभी वाहन सवार सुरक्षित हैं।

घटना बुधवार की दोपहर 12:30 बजे भीटीरावत चौराहे की है। एमपीसीएचल लिखी पार्सल गाड़ी फोरलेन चौराहे पर पहुंची थी तभी उसके सामने से अचानक एक बाइक सवार आ गया। चालक ने उसे बचाने के लिए ब्रेक लगा दिया, इससे उसके पीछे चल रही एक और पार्सल की गाड़ी संभल नहीं सकी और टकरा गई। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक और ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे चौराहे पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोग दौड़कर तीनों वाहन के पास पहुंचे और उसमें सवार चालक व अन्य को बाहर निकाला। इस हादसे के बाद करीब 25 मिनट के लिए फोरलेन जाम हो गया। थाना प्रभारी महेश चौबे ने बताया कि हादसे के बाद हाईवे पर वाहन एक-एक कर निकल रहे थे। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को किनारे कराकर पूरी तरह से आवागमन चालू कराया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed