फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   When the nephew passed, he came to seek blessings, the uncle said - he has come to tease... a fight broke out.

संशोधित: परीक्षा -मारपीट

Sun, 21 Apr 2024 05:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2024 05:30 AM IST
विज्ञापन
When the nephew passed, he came to seek blessings, the uncle said - he has come to tease... a fight broke out.
फोटो
विज्ञापन


भतीजा पास हुआ तो आशीर्वाद लेने पहुंचा, चाचा बोला- चिढ़ाने आया है.. हो गई मारपीट
गोला इलाके की घटना, चचेरा भाई हो गया फेल तो चाचा को लगा भतीजा कर रहा खुराफात


संवाद न्यूज एजेंसी

गोला (गोरखपुर)। गोला क्षेत्र के पांडेयपार उर्फ डड़वापार गांव में हाईस्कूल में पास होने पर चाचा के घर आशीर्वाद लेने जाना युवक को महंगा पड़ गया। युवक का चचेरा भाई फेल हो गया है तो चाचा को लगा कि भतीजा उन्हें चिढ़ाने आया है। इसको लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में दोनों पक्ष से कई महिला और पुरुष घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, पांडेयपार उर्फ डड़वापार निवासी नागेंद्र यादव का पुत्र हाईस्कूल पास हुआ है। चाचा सुजीत यादव का पुत्र हाईस्कूल में फेल हो गया है। बताया जा रहा है कि नागेंद्र का बेटा पास होने की खुशी में पटीदारी के चाचा के घर आशीर्वाद लेने पहुंचा। चाचा को शक हुआ कि भतीजा खुराफात कर रहा है और वहां दोनों में कहासुनी शुरू हो गई। देखते-देखते दोनों के घरवाले आमने-सामने हो गए। मारपीट हो गई। जमकर लाठी डंडे और ईंट चली। मारपीट में जीतनरायन यादव, कन्हैया यादव, तारकेश्वर यादव, सुजीत यादव, नागेंद्र यादव, टुनटुन यादव का सिर फट गया।
विज्ञापन



मारपीट में महिलाओं को भी चोट आई है। सूचना पर मौके पर पहुंची 112 और गोला पुलिस घर पर मौजूद लोगों को अपने साथ ले गई। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी गोला ले जाया गया। ग्रामीणों के अनुसार, दोनों परिवार में कुछ दिन से पानी बहाने का विवाद भी चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed