फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   When the fishermen pulled the net from the Rohin river, the woman turned out to be

Gorakhpur News: रोहिन नदी से मछुआरों ने खींचा जाल तो महिला निकली

Tue, 30 May 2023 03:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 May 2023 03:04 AM IST
विज्ञापन
When the fishermen pulled the net from the Rohin river, the woman turned out to be
रात में पैर फिसलने से साठ साल की भानमती रोहिन नदी में गिर गईं थीं, सुबह मछुआरों के जाल में फंसीं
विज्ञापन

महिला के जिंदा रहने पर हर कोई हैरान, डॉक्टर कहते हैं-फेफड़े में पानी नहीं गया होगा इससे बची जान

अमर उजाला ब्यूरो
जंगल कौड़िया (गोरखपुर)। मछुआरों ने रोहिन नदी से जाल खींचा तो उसमें से बुजुर्ग महिला जिंदा निकली। जाल खींचने के समय बड़ी मछली फंसने की सोचकर खुश हुए मछुआरे जिंदा बुजुर्ग महिला को देखकर हैरान रह गए। महिला ने बताया कि रात में पैर फिसलने की वजह से वह नदी में गिर गई थी। सुबह मछुआरों के जाल में फंसकर बाहर आ गई।
मामला पीपीगंज थाना क्षेत्र के जंगल कौड़िया टोला गायघाट का है। जाल से जिंदा बुजुर्ग महिला के निकलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इसकी खूब चर्चा हो रही है। घटना बीते बृहस्पतिवार की बताई जा रही है। सोमवार को वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की है। महिला स्वस्थ बताई जा रही है। करीब 12 घंटे तक नदी में डूबे रहने के बाद भी महिला के जिंदा बच जाने पर हर कोई आश्चर्यचकित है। चिकित्सक कहते हैं कि फेफडे में पानी नहीं भरा होगा जिससे वह सांस लेती रही और जिंदा बच गई।
विज्ञापन

दरअसल, जंगल कौड़िया टोला गायघाट की रहने वाली भानमती (60) पत्नी स्वर्गीय कोमल राजभर बृहस्पतिवार की रात एक बजे घर से चुपचाप निकल गईं। दिमागी संतुलन ठीक नहीं होने की वजह से वह अक्सर घर से इसी तरह कहीं चली जाती थीं फिर लौट आती थीं, इसलिए किसी ने उनकी खोजबीन नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन


वायरल वीडियो के मुताबिक, शुक्रवार सुबह पड़ोस के गांव गेंगटा टोला के पास रोहिन नदी में मछुआरों ने जाल डाल रखा था। बड़ी मछली फंसी समझकर उन्होंने जाल बाहर खींचा तो उसमें से भानमती निकलीं। इस पर मछुआरे चौंक गए। पूछने पर महिला ने बताया कि रात में पैर फिसल जाने की वजह से नदी में गिर गई थी। महिला की पहचान होने पर ग्रामीणों ने उन्हें घर तक पहुंचा दिया।
वीडियो वायरल होने के बाद सोमवार को पीपीगंज पुलिस ने महिला के गांव पहुंचकर जांच-पड़ताल की। चौकी प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने की बात सामने आई है। अन्य वजह की जांच की जा रही है।

कोट
महिला के फेफड़े में पानी नहीं भरा होगा, इसलिए वह सांस लेती रहीं और उनका जीवन सुरक्षित रहा। हालांकि पानी में गिरने के बाद ऐसा बहुत कम होता कि फेफड़े में पानी न जाए और व्यक्ति जीवित बच जाए।
- डॉक्टर मनीष चौरसिया, अधीक्षक, जंगल कौड़िया सीएचसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed