{"_id":"654f2dd3a9fc58a23c020096","slug":"when-railway-ticket-not-confirmed-four-friends-booked-taxi-from-delhi-and-came-home-2023-11-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: रेलवे टिकट कंफर्म नहीं हुआ तो दिल्ली से टैक्सी बुक कर घर आ गए चार दोस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: रेलवे टिकट कंफर्म नहीं हुआ तो दिल्ली से टैक्सी बुक कर घर आ गए चार दोस्त
Sat, 11 Nov 2023 01:01 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 11 Nov 2023 01:01 PM IST
सार
दिल्ली से गोरखपुर के लिए नियमित ट्रेनों के अलावा अलग-अलग स्टेशनों से चलने वाली 12 विशेष ट्रेनें भी हैं। इसके बावजूद लोगों को कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रहा है। जिन्होंने दो महीने पहले भी बुकिंग कराई थी, उन्हें स्टेशन व ट्रेनों में भीड़ से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
पंजाब, हरियाणा और दिल्ली से त्योहार में घर वापस आने वाले लोग ट्रेन के अलावा निजी बसों और निजी टैक्सियों का भी सहारा ले रहे हैं। नोएडा में काम करने वाले चार दोस्तों ने ट्रेन का टिकट कंफर्म नहीं होने पर 13 हजार में टैक्सी बुक की और घर आ गए। उनका कहना है कि वापसी में भी ट्रेन का टिकट नहीं मिला तो ऐसा ही करेंगे।
विज्ञापन
दिल्ली से गोरखपुर के लिए नियमित ट्रेनों के अलावा अलग-अलग स्टेशनों से चलने वाली 12 विशेष ट्रेनें भी हैं। इसके बावजूद लोगों को कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रहा है। जिन्होंने दो महीने पहले भी बुकिंग कराई थी, उन्हें स्टेशन व ट्रेनों में भीड़ से जूझना पड़ रहा है। तत्काल टिकट भी कुछ ही मिनटों में खत्म हो जा रहा है। ऐसे में यात्रा के लिए नए-नए विकल्प खोजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: नरक चतुर्दशी आज, मनाई जाएगी छोटी दिवाली
विज्ञापन
कुशीनगर जिले के रहने वाले पप्पू मिश्रा ने बताया कि नोएडा में काम करने वाले माेनू सिंह, ब्रजेश, रजनीश मिश्रा और सिकंदर ने 10 तारीख के लिए वैशाली एक्सप्रेस के एसी थर्ड श्रेणी में टिकट बुक कराया था। इनका वेटिंग टिकट कंफर्म नहीं हुआ तो धक्का-मुक्की की बजाय चारों ने मिलकर एक टैक्सी बुक कर ली।
इसे भी पढ़ें: बिना बिचौलियों के सफर भूल जाइए, काउंटर पांच मिनट में हो जा रहा फुल
एक ट्रेवल्स कंपनी की टैक्सी 13 हजार रुपये में बुक हो गई। चारों ने अपना-अपना शेयर मिलाया और आराम से खाते-पीते घर आ गए। मोनू ने बताया कि नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली में काम करने वाले पूर्वांचल के कई साथियों ने टिकट नहीं मिलने पर निजी टैक्सी बुकिंग की है।
इसे भी पढ़ें: बिना बिचौलियों के सफर भूल जाइए, काउंटर पांच मिनट में हो जा रहा फुल
एक ट्रेवल्स कंपनी की टैक्सी 13 हजार रुपये में बुक हो गई। चारों ने अपना-अपना शेयर मिलाया और आराम से खाते-पीते घर आ गए। मोनू ने बताया कि नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली में काम करने वाले पूर्वांचल के कई साथियों ने टिकट नहीं मिलने पर निजी टैक्सी बुकिंग की है।