फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Narak Chaturdashi today Chhoti Diwali will be celebrated

Diwali 2023: नरक चतुर्दशी आज, मनाई जाएगी छोटी दिवाली

Sat, 11 Nov 2023 12:41 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 11 Nov 2023 12:41 PM IST
सार

ज्योतिषाचार्य डॉ. जोखन पांडेय शास्त्री के अनुसार, पहली मान्यता यह है कि भगवान श्रीकृष्ण ने नरकासुर को इसी दिन मारकर धरती वासियों को भय से मुक्ति दिलाई थी। इसी खुशी में उत्सव मनाया जाता है और दीपमालाएं आयोजित होती हैं।

विज्ञापन
Narak Chaturdashi today Chhoti Diwali will be celebrated
दीपावली पर्व पर लक्ष्मी पूजा के लिए लक्ष्मी गणेश की मूर्तियों की खरीदारी करती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

दिवाली महापर्व के दूसरे दिन शनिवार को नरक चतुर्दशी और छोटी दिवाली मनाई जाएगी। मान्यता है कि इस दिन सूर्योदय से पहले उठकर शरीर पर तेल या उबटन लगाकर मालिश करने के बाद स्नान करना चाहिए। विधि-विधान से मृत्यु के देवता यमराज की पूजा करनी चाहिए। इस दिन शाम को दीपदान किया जाता है।

विज्ञापन


वाराणसी से प्रकाशित हृषीकेश पंचांग के अनुसार, इस दिन त्रयोदशी तिथि का मान दिन में एक बजकर 14 मिनट तक, पश्चात कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी और चित्रा नक्षत्र संपूर्ण दिन और रात को दो बजकर छह मिनट तक है। अनन्तर स्वाती नक्षत्र और काण नामक औदायिक योग भी है।
विज्ञापन


ऐसे करें दीपदान: पंडित शरद चंद्र मिश्र के अनसार, छोटी दिवाली के दिन घर के सबसे बड़े सदस्य को यम के नाम का एक बड़ा दीपक जलाना चाहिए। इसके बाद उस दीये को पूरे घर में घुमाना चाहिए। फिर घर के बाहर जाकर उस दीये को कहीं दूर रख देना चाहिए। इस दौरान घर के दूसरे सदस्य घर में ही रहें और इस दीपक को न देखें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: ट्रेन में सीट तक पहुंचे मतलब गंगा नहा लिए, स्लीपर कोच की हालत जनरल जैसी
 

पौराणिक मान्यताएं

ज्योतिषाचार्य डॉ. जोखन पांडेय शास्त्री के अनुसार, पहली मान्यता यह है कि भगवान श्रीकृष्ण ने नरकासुर को इसी दिन मारकर धरती वासियों को भय से मुक्ति दिलाई थी। इसी खुशी में उत्सव मनाया जाता है और दीपमालाएं आयोजित होती हैं। इसी कारण इसे छोटी दिवाली कहते हैं।

ये है महत्व

ज्योतिर्विद पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, धन की देवी लक्ष्मी उसी घर में आती हैं, जहां सुंदरता और पवित्रता होती है। नरक चतुर्थी के दिन घर में सफाई जरूर करनी चाहिए। घर में किसी प्रकार का टूटा हुआ सजावटी सामान, बेकार फर्नीचर व अन्य उपयोग में न आने वाली वस्तुओं को यमराज का नरक माना जाता है। इसलिए इन्हें इस दिन घर से बाहर कर देना चाहिए। इस दिन सूर्योदय से पहले तेल और उबटन लगाकर स्नान करने का विधान है। प्रातः स्नान से सौंदर्य की प्राप्ति होती है और शरीर में दिव्य शक्ति का संचार होता है। कई प्रकार के रोगों से छुटकारा भी मिलता है।

इसे भी पढ़ें: दिवाली पर 153 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात देंगे सीएम, वनटांगिया संग मनाएंगे त्यौहार
 

पंडालों में स्थापित हुई मां लक्ष्मी की प्रतिमाएं

महानगर की लक्ष्मी पूजा समितियों की ओर से विभिन्न मुहल्लों में बनाए गए पंडालों में शुक्रवार को मां लक्ष्मी की प्रतिमाएं स्थापित की गई। माता के पट शनिवार छोटी दिवाली के दिन विधि-विधान से पूजन-अर्चन के साथ भक्तों के लिए खोले जाएंगे। वहीं कुछ जगहों पर शुक्रवार को प्रतिमा स्थापना के साथ ही माता के पट खोल दिए गए। महानगर के माया बाजार, घंटाघर, बक्शीपुर, आर्यनगर, हुमायूंपुर, जाफरा बाजार, मोहद्दीपुर, निजामपुर, घासीकटरा, विष्णुपुरम, राप्तीनगर आदि जगहों पर माता के पंडाल बनाए गए हैं।

इसे भी पढ़ें: बिना बिचौलियों के सफर भूल जाइए, काउंटर पांच मिनट में हो जा रहा फुल

धन के देवता कुबेर की हुई पूजा-अर्चना

गोरखपुर। छह दिवसीय दिवाली महापर्व की शुरुआत शुक्रवार को धनतेरस से हो गई। धनतेरस पर लोगों ने शाम के शुभ मुहूर्त में लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां खरीदी और घरों में दीप जलाकर धन के देवता कुबेर का पूजन-अर्चन किया। घर और बाजार सतरंगी रौशनी से जगमगा उठे। बच्चों ने पटाखे भी जलाए।

आयुर्वेद के देवता भगवान धनवंतरि की विधि-विधान से पूजा अर्चना की गई। धर्मशाला बाजार में धनवंतरि जयंती पर वैद्य राजीव सिंहा ने कहा की धनवंतरि एक सम्राट, एक राजनीतिज्ञ व एक कर्मवीर थे, किंतु सबसे बढ़कर वे एक प्राणाचार्य थे। स्वर्ग के बाद इस आर्यावर्त में आयुर्वेद को प्राण प्रतिष्ठा देने वालों में वे अग्रणी थे। इस अवसर पर डॉक्टर निरंकार लाल, अमरेंद्र, दीप्तिमान, डॉ. अरुण कुमार आदि मौजूद रहे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed