{"_id":"63e1e2f0ff79f70eb844fadb","slug":"when-marriage-broke-girlfriend-reached-lover-house-in-gorakhpur-2023-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: शादी टूटी तो प्रेमी के घर सामान लेकर पहुंची प्रेमिका, जमकर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: शादी टूटी तो प्रेमी के घर सामान लेकर पहुंची प्रेमिका, जमकर किया हंगामा
Tue, 07 Feb 2023 02:32 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 07 Feb 2023 02:32 PM IST
सार
लूहसी गांव के एक युवक का गुलरिहा में युवती से प्रेम संबंध था। इसी बीच युवती के घरवालों ने उसकी शादी करा दी। शादी के बाद भी दोनों के बीच बातचीत रही और इसकी जानकारी होने पर युवती की शादी टूट गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में पिपराइच इलाक के लूहसी गांव में गुलरिहा इलाके की एक युवती सामान के साथ पहुंची तो सोमवार को बवाल मच गया।
विज्ञापन
युवती का आरोप है कि प्रेमी ने उसकी शादी तुड़वा दी है, इस वजह से प्रेमी के घर ही रहेगी। उसने पुलिस भी बुला ली, लेकिन फिर प्रेमी के घरवालों ने रखने से इनकार कर दिया। बाद में युवती सामान लेकर अपने घर लौट गई।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, लूहसी गांव के एक युवक का गुलरिहा की युवती से प्रेम संबंध था। इसी बीच युवती के घरवालों ने उसकी शादी करा दी। शादी के बाद भी दोनों के बीच बातचीत रही और इसकी जानकारी होने पर युवती की शादी टूट गई।
विज्ञापन
युवती सोमवार को सामान लेकर सीधे पिपराइच में प्रेमी के घर पहुंच गई और हंगामा करने लगी। हालांकि, प्रेमी के घरवालों ने उसे रखने से इनकार कर दिया तो फिलहाल वह लौट गई।