फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Wheat will be bought from home after informing the control room

Gorakhpur News: कंट्रोल रूम को सूचना देने पर घर से खरीदा जाएगा गेहूं

Thu, 27 Apr 2023 02:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 27 Apr 2023 02:09 AM IST
विज्ञापन
Wheat will be bought from home after informing the control room
गेहूं खरीद में तेजी लाने और किसानों की सुविधा के मद्देनजर शासन की पहल
विज्ञापन




जसवल। गेहूं खरीद में तेजी लाने और किसानों की सुविधा के मद्देनजर शासन ने पहल की है। अब कंट्रोल रूम में फोन मिलाकर किसान घर बैठे गेहूं बेच सकते हैं।

न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना के तहत गेहूं की राजकीय खरीद बढ़ाने के उद्देश्य से मोबाइल क्रय केंद्रों की स्थापना की गई है। ग्राम प्रधानों व उचित दर विक्रेताओं एवं किसानों से सीधे संपर्क कर गेहू खरीदा जाएगा। जिला खाद्य विपणन अधिकारी कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम नंबर 7839565003, 05512230046 पर संपर्क कर अपना नाम, ग्राम का नाम, ब्लॉक का नाम एवं विक्रय की जाने वाले गेहूं की मात्रा किसी भी कार्य दिवस में सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक दर्ज करा सकते हैं। किसानों का गेहू न्यूनतम समर्थन मूल्य 2125 प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जाएगा।


जिला खाद्य विपणन अधिकारी राकेश मोहन पांडेय ने बताया कि कंट्रोल रूम में स्थित नंबरों पर कॉल आने पर किसानों के घर से गेंहू की खरीद की जा रही है। आप घर बैठे अपना गेहूं बेच सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed