{"_id":"66130c3a75ee34f2bc0b0e14","slug":"were-having-breakfast-in-the-car-while-sailing-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-519080-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: नौकायन पर कार में कर रहे थे नाश्ता, दूसरी कार ने मारी टक्कर- जानिए कुत्ता क्यों बना वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: नौकायन पर कार में कर रहे थे नाश्ता, दूसरी कार ने मारी टक्कर- जानिए कुत्ता क्यों बना वजह
Mon, 08 Apr 2024 11:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2024 11:09 AM IST
विज्ञापन
एफआईआर( सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौकायन के पास सड़क किनारे कार में ही नाश्ता कर रहे कार सवार को पीछे से अनियंत्रित कार ने टक्कर मार दी। आरोप है कि दो अप्रैल की रात में अनियंत्रित कार चालक अपने गोद में कुत्ता बैठाए कार चला रहा था और उसके टक्कर मारने से कार में बैठी पत्नी और बहन को चोट आई।
विज्ञापन
अब कार सवार एडवोकेट आलोक रंजन सिंह की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी कार वाले पर लापरवाहीपूर्वक गाड़ी चलाने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, बांसगांव के वार्ड नंबर 11 निवासी आलोक रंजन ने केस दर्ज कराया है। उन्होंने तहरीर में लिखा है कि दो अप्रैल की रात लगभग 10 बजे अपनी कार से पैडलेगंज से नौकायन की तरफ जा रहे थे।
विज्ञापन
रास्ते में जेएसआर गार्डेन रेस्टोरेंट के सामने सड़क के किनारे पटरी पर कार खड़ी कर परिवार सहित नाश्ता कर रहे थे। तभी पीछे से कार चालक गोद में कुत्ता बैठाकर बहुत तेजी व लापरवाही से कार चलाते हुए मेरी कार में पीछे से टक्कर मार दिया। जिससे कार में बैठी पत्नी व बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। कार भी क्षतिग्रस्त हो गईं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन