फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Welcome and farewell ceremony organized in the Hindi department of Digvijaynath PG College

Gorakhpur News: लोक व्यवहार की भाषा है हिंदी

Fri, 10 Apr 2026 02:44 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Welcome and farewell ceremony organized in the Hindi department of Digvijaynath PG College
दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान शिक्षक व छात्राएं।
गोरखपुर। दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज के हिंदी विभाग में बृहस्पतिवार को एमए द्वितीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों का अभिनंदन व चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


प्राचार्य प्रो. ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि चार प्रमुख भाषाओं में संस्कृत संस्कृति एवं संस्कार की भाषा है। उर्दू प्यार और अंग्रेजी रोजगार की भाषा है, जबकि हिंदी हमारे लोक व्यवहार की भाषा है। यदि हिंदी की अच्छी जानकारी है तो पूरी दुनिया में उसकी उपादेयता बढ़ जाएगी।
विज्ञापन


इस अवसर पर मिस फ्रेशर अर्चना एवं मिस्टर फ्रेशर गौरव को चुना गया। इसी तरह मिस फेयरवेल विभा पांडेय को चुना गया। डॉ. विभा सिंह ने उन्हें सम्मानित किया। आभार ज्ञापन डॉ. रीतू सिंह ने किया। संचालन मानसी और विभा ने किया। इस अवसर पर प्रो. नित्यानंद श्रीवास्तव, डॉ. राकेश सिंह, डॉ. अदिति दुबे व डॉ. निधि राय आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed