Gorakhpur: बीआरडी के स्वर्ण जयंती समारोह के लिए वेबसाइट लांच, पांच नवंबर को होना है समारोह
प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार ने बताया कि बीआरडी मेडिकल कॉलेज में स्वर्ण जयंती द्वार बनाया जाएगा। इसका प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। मेडिकल कॉलेज के उत्तर तरफ स्थित प्रवेश द्वार को स्वर्ण जयंती द्वार के तौर पर बनाया जा सकता है। इसके अलावा बाबा राघव दास की प्रतिमा के सुंदरीकरण का प्रस्ताव भी शासन को भेजा जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज के स्वर्ण जयंती समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं। समारोह की कमेटी ने इसके लिए वेबसाइट भी लांच कर दिया है। बीआरडी के एलुमिनाई और डॉक्टर वेबसाइट के जरिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इस सुविधा के बाद से 25 डॉक्टरों ने रजिस्ट्रेशन भी करा लिया है।
कमेटी के सचिव प्रो. डॉ. अमित मिश्रा ने बताया कि पहली बार ऐसा संयोग है कि एक साथ स्वर्ण जयंती समारोह (1972 बैच) और रजत जयंती समारोह (1997 बैच) पांच नवंबर को मनाया जाएगा। बताया कि प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार की देखरेख में तैयारियां की जा रही है। डॉक्टर जारी किए गए वेबसाइट htpp:// पर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इसके लिए अलग-अलग शुल्क तय किए गए हैं।
बताया कि इसमें बीआरडी से पास हो चुके छात्रों को बुलाया गया है। एलुमिनाई के लिए सात हजार, अगर पत्नी के साथ आते हैं तो पांच हजार, 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए तीन हजार रुपये तय किए गए हैं। जबकि, 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का कोई शुल्क नहीं लगेगा।
पूर्वांचल का सबसे बड़ा मेडिकल कॉलेज है बीआरडी
बाबा राघवदास मेडिकल कॉलेज (बीआरडी) पूर्वांचल का सबसे बड़ा मेडिकल कॉलेज है। 1,800 बेड वाले बीआरडी की स्थापना के 50 साल नवंबर में पूरे हो जाएंगे। इसका शिलान्यास आठ नवंबर 1969 को हुआ था। पहला बैच वर्ष 1972 में प्रवेश लिया था। यहां से करीब 5,000 डॉक्टर अब तक पढ़ाई पूरी कर निकल चुके हैं। इसमें 3,000 से अधिक यूजी और 1,600 पीजी छात्र अब तक पास आउट हो चुके हैं।
कॉलेज कैंपस में बनेगा स्वर्ण जयंती द्वार
प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार ने बताया कि बीआरडी मेडिकल कॉलेज में स्वर्ण जयंती द्वार बनाया जाएगा। इसका प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। मेडिकल कॉलेज के उत्तर तरफ स्थित प्रवेश द्वार को स्वर्ण जयंती द्वार के तौर पर बनाया जा सकता है। इसके अलावा बाबा राघव दास की प्रतिमा के सुंदरीकरण का प्रस्ताव भी शासन को भेजा जाएगा।