{"_id":"659711b0bfbfc70bf6066e8f","slug":"weather-snowfall-on-the-mountains-shivering-here-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-422240-2024-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur Weather: पहाड़ों पर बर्फबारी, गोरखपुर में छूट रही कंपकंपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur Weather: पहाड़ों पर बर्फबारी, गोरखपुर में छूट रही कंपकंपी
Fri, 05 Jan 2024 12:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Fri, 05 Jan 2024 12:05 PM IST
सार
ठंड बढ़ने का असर अब लोगों की दिनचर्या पर पड़ने लगा है। ठंड से पहले सड़क व पार्क में सुबह-शाम टहलने वालों की भारी भीड़ नजर आती थी, लेकिन अब इनकी संख्या बहुत कम हो गई है। पिछले छह दिनों से न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है।
विज्ञापन
गोरखपुर ठंड।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर में ठंड का सितम जारी है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से सर्द हवा ने गलन और बढ़ा दी है। बृहस्पतिवार सुबह कोहरा ऐसा था कि सड़कों पर वाहनों की लाइट जलाकर धीमी गति से चलना पड़ रहा था। हालांकि दोपहर में निकली धूप से थोड़ी राहत जरूर मिली, लेकिन जैसे-जैसे दिन ढलता गया, सर्द हवा से गलन बढ़ती गई। ठंड से आमजन कंपकंपाते नजर आए। न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री व अधिकतम 22.2 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
सुबह नौकरी पेशा वाले कड़ाके की ठंड का सामना करते हुए कार्यालय पहुंचे। कई कार्यालयों में लोग हीटर व ब्लोअर के सहारे काम करते नजर आए। हालांकि सुबह 11 बजे तक धूप निकलने से लोगों ने राहत महसूस की। धूप निकलने पर युवा और बच्चे पार्कों में मस्ती करते दिखे।
विज्ञापन
ठंड बढ़ने का असर अब लोगों की दिनचर्या पर पड़ने लगा है। ठंड से पहले सड़क व पार्क में सुबह-शाम टहलने वालों की भारी भीड़ नजर आती थी, लेकिन अब इनकी संख्या बहुत कम हो गई है। पिछले छह दिनों से न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि बृहस्पतिवार रात का तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
बुधवार से दिन के तापमान में हल्का उछाल आया है। बुधवार को अधिकतम तापमान 20.8 और बृहस्पतिवार को 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। देर रात तक खरीदारों से गुलजार रहने वाले गोलघर में देर शाम होते ही सड़क पर ट्रैफिक आम दिनों की अपेक्षा काफी कम नजर आ रही है। मौसम विज्ञान विभाग की मानें तो अभी 10 जनवरी तक ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं हैं।