फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Weather is dry during the day, biting cold at night

Gorakhpur News: दिन में मौसम शुष्क, रात में सता रही ठंड

Thu, 07 Mar 2024 02:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
Weather is dry during the day, biting cold at night
बुधवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। दिन में भले ही चटक धूप निकल रही है, लेकिन वातावरण में नमी बनी हुई है। वहीं रात में तापमान कम रहने से ठंड का अहसास हो रहा है। मौसम विभाग ने बुधवार को अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


मौसम विभाग की मानें तो अभी मौसम ऐसे ही बना रहेगा। 12 मार्च तक दिन का तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है, जबकि रात में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तक बने रहने के आसार हैं। हालांकि मौसम विभाग ने मार्च माह में अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहने का पूर्वानुमान जताया है। लेकिन अप्रैल व मई माह सामान्य से अधिक गर्म रहने के साथ लू (ऊष्ण लहर) के थपेड़े झुलसाएंगे। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मार्च माह में गोरखपुर और आसपास जिलों का अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना जताया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताया गया है। वहीं अप्रैल व मई में प्रचंड गर्मी पड़ने का अनुमान जताया है। इस दौरान अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने के साथ लू चलने की संभावना जताया है। इस दौरान गर्मी लोगों को सताएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed