फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   weather in rain fall

Gorakhpur News: तीखी धूप और उमस ने किया बेहाल...बच्चों के पसीने पोछते रहीं मम्मियां

Sat, 19 Aug 2023 12:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Aug 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
weather in rain fall
गोरखपुर। शुक्रवार को दिन में तीखी धूप और उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल रहे। सड़क हो या घर-दफ्तर, जो जहां था पसीने से लथपथ दिखा। हालांकि, शाम के वक्त शहर के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई और मौसम खुशनुमा हो गया। इसके बाद लोगों राहत महसूस की। स्कूल की जब छुट्टियां हुईं तो धूप और उमस से बच्चे बिलबिला उठे। बहुत सारी मम्मियां उनके पसीने पोछती नजर आईं।
विज्ञापन



पिछले दो दिनों से गर्मी व उमस ने लोगों को बेचैन कर रखा है। शुक्रवार को दोपहर में तीखी धूप और फिर उमस भरी गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी। लोग परेशान हो गए। कुछ अभिभावकों ने धूप से बचने के लिए छाता लगा लिया। बच्चे सबसे ज्यादा परेशान स्कूली वैन में थे। करीब चार बजे मौसम ने करवट लिया। आसमान में बादल छा गए और हल्की हवाएं चलने लगीं। शहर के कई इलाकों में बारिश शुरू हो गई। थोड़ी ही देर बारिश होने के बाद मौसम ठंडा हो गया। शुक्रवार को दिन में अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को आसमान में आंशिक बादल छाए रहने के साथ तीखी धूप निकलेगी। रविवार को आसमान में बादल छाने के साथ एक या दो जगह बारिश का अनुमान जताया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed