फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Weather cloudy all day in Gorakhpur

Gorakhpur Weather: गोरखपुर में पूरे दिन छाए रहे बादल, बनी रही ठिठुरन

Mon, 24 Jan 2022 02:29 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 24 Jan 2022 02:29 PM IST
विज्ञापन
Weather cloudy all day in Gorakhpur
गोरखपुर में ठंड के मौसम में कुछ इस तरह दिखे लोग। - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर में करीब एक पखवाड़े से जारी ठंड का सितम सोमवार को भी बरकरार रहा। पूरे दिन धूप नहीं निकली। करीब 14 किलोमीटर की रफ्तार से पछुआ हवा चलती रही। इस कारण पूरे दिन गलन बनी रही।
विज्ञापन


शनिवार रात से आकाश कुछ साफ हो गया, लेकिन रविवार सुबह फिर बादल छा गए। बादल छाने से न्यूनतम तापमान करीब तीन डिग्री चढ़कर 12 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। दिन चढ़ने के साथ बादल थोड़ा छंट गए। कुछ देर के लिए धूप भी निकली।
विज्ञापन


रविवार की छुट्टी होने की वजह से कई लोगों ने पार्कों का रुख किया। बच्चों ने झूलों का आनंद उठाया। लेकिन, फिर बादल छा गए और पछुआ हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार सोमवार को भी हल्के बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 17 से 18 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 10 दिन आगे खिसका मौसम

सामान्य तौर पर मकर संक्रांति से पहले कड़ाके की ठंड पड़ती है। इसके बाद पारा चढ़ने लगता है। आकाश साफ होता है और चटक धूप निकलने लगती है। लेकिन, कुछ वर्षों से मौसम का यह ट्रेंड बदल गया है। मकर संक्रांति तक मौसम साफ बना रहता है। इसके बाद कड़ाके की ठंड पड़ने लगती है। इस बार भी मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही है।


मकर संक्रांति के बाद से न सिर्फ कड़ाके की ठंड पड़ रही है, बल्कि घने कोहरे के साथ बूंदाबांदी भी हो रही है। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय के अनुसार मौसम का चक्र 10 से 15 दिन आगे खिसक गया है। वहीं, इस बार ठंड पिछली बार की तुलना में ज्यादा दिनों तक पड़ने की संभावना है। शीतलहर की तुलना में शीतदिन की संभावना जताई गई है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed