फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Waterlogging occurred at several locations, including Town Hall, District Hospital Road, and School Road.

Gorakhpur News: बारिश में गलियों से लेकर सड़कों पर जलभराव, परेशान रहे लोग

Thu, 02 Jul 2026 02:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 02 Jul 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging occurred at several locations, including Town Hall, District Hospital Road, and School Road.
गोरखपुर। बुधवार की शाम हुई हल्की बारिश ने शहर की जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। कम समय की बारिश में ही टाउन हॉल, घोष कंपनी के पास जिला अस्पताल रोड, सिविल लाइंस के स्कूल रोड और गांधी गली समेत कई क्षेत्रों में जलभराव हो गया। इससे राहगीरों, मरीजों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि पानी आधे घंटे में निकल गया।
विज्ञापन


टाउन हॉल के पास सड़क पर पानी भर जाने से लोगों को आने-जाने में दिक्कत हुई। वहीं घोष कंपनी के समीप जिला अस्पताल रोड पर जलभराव होने से अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों को परेशानी झेलनी पड़ी। सिविल लाइंस स्थित स्कूल रोड पर सड़क पर पानी भर जाने से कई दोपहिया और चारपहिया वाहन बीच रास्ते में बंद हो गए, जिससे लोगों को वाहनों को पैदल पानी पार करना पड़ा। गांधी गली में भी कुछ समय के लिए सड़क पर पानी जमा रहा। हालांकि बारिश रुकने के लगभग आधे घंटे बाद अधिकांश स्थानों से पानी निकल गया और यातायात धीरे-धीरे सामान्य हो गया।
विज्ञापन

वर्षा होते ही दीवान दयाराम में हुआ जलभराव, नगर आयुक्त से शिकायत
गोरखपुर। बुधवार को वर्षा होते ही गीता प्रेस के पास स्थित दीवान दयाराम में जलभराव हो गया। गंदा पानी सड़क पर बहने से राहगीरों को दिक्कत हुई। चैंबर आफ टेक्सटाइल्स के अध्यक्ष राजेश नेभानी ने तत्काल इसकी जानकारी नगर आयुक्त अजय जैन को फोन पर दी। नगर आयुक्त ने शिकायत का संज्ञान लिया। इसके थोड़ी देर बाद नगर निगम के कर्मचारी पहुंचे और नालियों की सफाई शुरू करा दी। अध्यक्ष राजेश नेभानी ने कहा कि गीता प्रेस इलाका प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र है। यहां नाले-नालियों की सही से सफाई नहीं कराई गई है। इस कारण दिक्कत हो रही है। अब नगर आयुक्त ने एक फोन पर ही समस्या का समाधान करा दिया। उन्होंने नगर आयुक्त का आभार जताया। कहा कि नगर आयुक्त ने जल्द अतिक्रमण हटाने का भी आश्वासन दिया है। अध्यक्ष के साथ महामंत्री संजय अग्रवाल, मनोज गुप्ता, अनूप गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोले अधिकारीज्यादा तेज बारिश नहीं हुई, इसलिए स्थिति नियंत्रण में है। सभी हॉट स्पाट पर निगरानी रखी जा रही है। आवश्यकता पड़ने पर पम्पिंग सेट भी चलाया जाएगा।
-अमित शर्मा, मुख्य अभियंता नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article