{"_id":"5ea816978ebc3e9041594310","slug":"water-supply-failed-due-to-the-mother-problem-of-tubewell-in-gorakhpur23","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्यूबेल का मोटर जलने की वजह से सैकड़ों घरों में पानी की सप्लाई ठप, 24 घंटे झेलनी पड़ी पानी की किल्लत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्यूबेल का मोटर जलने की वजह से सैकड़ों घरों में पानी की सप्लाई ठप, 24 घंटे झेलनी पड़ी पानी की किल्लत
Wed, 29 Apr 2020 12:11 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2020 12:11 PM IST
विज्ञापन
जलकल की ओर से टैंकर उपलब्ध कराकर लोगों को राहत पहुंचाई गई।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्यूबेल का मोटर जलने की वजह से रुस्तमपुर बोर्ड के सैकड़ों घरों में पानी की सप्लाई ठप हो गई। इसकी वजह से लोगों को करीब 24 घंटे पानी की किल्लत झेलनी पड़ी। नगर निगम के जलकल विभाग की ओर से टैंकर उपलब्ध कराकर लोगों को राहत पहुंचाई गई।
रुस्तमपुर वार्ड में चिल्मापुर में लगे ट्यूबवेल के जरिए कई इलाकों में पानी की सप्लाई होती है। सोमवार दोपहर में इस ट्यूबेल का मोटर जल गया। इसकी वजह से पानी की सप्लाई दोपहर और रात में नहीं हो सकी। हालांकि जलकल विभाग मे मोटर की मरम्मत के लिए विभागीय कर्मचारी हैं लेकिन लॉक डाउन की वजह से अन्य तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
वजह यह है कि जले हुए मोटर को दुरुस्त करने के लिए उपकरण मिलने में थोड़ी सी दिक्कत हो रही है। फिर भी जलकल विभाग के सहायक अभियंता एसके श्रीवास्तव ने विभिन्न प्रकार के प्रयास करके मंगलवार सुबह मोटर को दुरुस्त कराने का काम शुरू करा दिया। इसके बाद दोपहर से पानी की सप्लाई शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
साथ ही सहायक अभियंता की ओर से पानी की किल्लत वाले इलाके में पानी का टैंकर भी पहुंचा दिया गया ताकि लोगों को पीने की पानी की दिक्कत ना हो। - चिल्मापुर में लगे ट्यूबवेल का मोटर जलने की वजह से पानी की सप्लाई में बाधा आई थी मंगलवार दोपहर तक इसे दुरुस्त करा दिया गया साथ ही पानी के टैंकर उपलब्ध कराकर लोगों को राहत पहुंचाई गई।
-एसके श्रीवास्तव, सहायक अभियंता, जलकल, नगर निगम