फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Water sports complex will also be inaugurated in December

खुशखबर: गोरखपुर में बोले सीएम योगी, दिसंबर में वाटर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का भी होगा लोकार्पण

Mon, 29 Nov 2021 11:21 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 29 Nov 2021 11:21 AM IST
सार

सीएम ने किया 316.17 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास, बोले मुख्यमंत्री योगी- विकास के नए प्रतिमान स्थापित कर रहा गोरखपुर।

विज्ञापन
Water sports complex will also be inaugurated in December
गोरखपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वर्ष 2021 का अंतिम महीना गोरखपुर के विकास में कई कीर्तिमान व प्रतिमान स्थापित करने जा रहा है। दिसंबर में जहां पीएम के हाथों खाद कारखाना और एम्स का लोकार्पण होगा, वहीं रामगढ़ताल क्षेत्र में अत्याधुनिक वाटर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स भी जनता को सौंप दिया जाएगा।  

विज्ञापन


मुख्यमंत्री रविवार शाम दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम के बाद जनता को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर सीएम ने जनपदवासियों को 316.17 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी। इसमें 124.16 करोड़ रुपये के 54 विकास कार्यों का लोकार्पण और 192.01 करोड़ के 32 कार्यों का शिलान्यास शामिल है।
विज्ञापन


जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि नागरिकों के जीवन में परिवर्तन लाने का एकमात्र आधार विकास है। इस दिशा में केंद्र व उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से किए गए प्रयासों का परिणाम सामने है। नए भारत के नए उत्तर प्रदेश के नए गोरखपुर के सपनों को साकार करने के लिए विकास परियोजनाओं की श्रृंखला तैयार की गई है। उन्होंने कहा कि गोरखपुर में 1990 में बंद खाद कारखाना पीएम मोदी के मार्गदर्शन में अगले माह नए स्वरूप में चलने जा रहा है। 2004 से हो रहे एम्स की मांग को भी पीएम ने स्वीकार किया और अगले माह इसका भी लोकार्पण करेंगे। केंद्र व प्रदेश सरकार के प्रयासों से इंसेफेलाइटिस पर नियंत्रण पा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

पब्लिक ट्रांसपोर्ट की दिशा में बेहतर प्रयास कर रही सरकार

मुख्यमंत्री ने कहा कि गोरखपुर के पब्लिक ट्रांसपोर्ट को शानदार बनाने की दिशा में भी सरकार प्रयास कर रही है। इलेक्ट्रिक बसों के संचलन के साथ ही मेट्रो पर भी प्रक्रियात्मक कार्य आगे बढ़ाया जा रहा है। विकास की ये योजनाएं खुशहाली का माध्यम हैं। इनकी सार्थकता तभी होगी जब आम नागरिक भी इनके रखरखाव व संरक्षण से जुड़ेगा।  

मेडिकल कॉलेज में पहिए होते तो बेच देती सपा-बसपा की सरकार
मुख्यमंत्री ने कहा कि एक समय एक-एक कर उद्योग बंद किए जा रहे थे। गोरखपुर का खाद कारखाना बंद कर दिया गया, पिपराइच चीनी मिल बंद कर दी गई। 2003 से 2017 तक बीआरडी मेडिकल कॉलेज में पहिए होते तो सपा-बसपा की सरकारें इसे बेच चुकी होतीं।

ये मौजूद रहे
लोकार्पण व शिलान्यास समारोह को राज्यसभा सदस्य जयप्रकाश निषाद, एमएलसी ध्रुव कुमार त्रिपाठी, विधायक संत प्रसाद, विपिन सिंह ने भी संबोधित किया। आभार ज्ञापन महापौर सीताराम जायसवाल ने किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष साधना सिंह, विधायक फतेह बहादुर सिंह, महेंद्रपाल सिंह, संगीता यादव, संत प्रसाद, डॉ विमलेश पासवान, भाजपा के जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, डीएम विजय किरन आनंद, सीडीओ इंद्रजीत सिंह, नगर आयुक्त अविनाश कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
 
 

इन विकास कार्यों का लोकार्पण

  • 31.48 करोड़ से महाबीर छपरा-कुसमौल-बांसगांव मार्ग चौड़ीकरण।
  • 14.72 करोड़ से चौरीचौरा-गवनार मार्ग का चौड़ीकरण।
  • 12.81 करोड़ से रानीडीहा-सिक्टौर-मिर्जापुर सड़क चौड़ीकरण।
  • 8.72 करोड़ से आईएएस-पीसीएस कोचिंग सेंटर भवन नार्मल।
  • 8.04 करोड़ से उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की क्षेत्रीय कार्यशाला।
  • 4.88 करोड़ से बर्डघाट रामलीला स्थल की चहारदीवारी।
  • 3.85 करोड़ से आईटीआई चरगांवा में स्मार्ट क्लास।
  • 3.56 करोड़ से जिला कारागार में 30 की क्षमता की 4 बैरक का निर्माण।

इन कार्यों का शिलान्यास
  • 84.88 करोड़ से बालापार-टिकरिया मार्ग पर दो लेन के उपरिगामी रेल पुल
  • 26.39 करोड़ से पिपराइच से जगदीशपुर मार्ग का चौड़ीकरण।
  • 22.45 करोड़ से क्षेत्रीय जल विश्लेषक प्रयोगशाला नथमलपुर का विस्तार।
  • 7.10 करोड़ से बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इंदिरा महिला छात्रावास का जीर्णोद्धार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed