फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोरखपुर में आफत की बाढ़: आमी नदी का जलस्तर बढ़ा, 36 गांवों में भरा पानी, देखें तस्वीरें

Thu, 19 Aug 2021 12:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 19 Aug 2021 12:07 PM IST
विज्ञापन
Gorakhpur UP Aamee River Flood News: Water level of aamee river increased water entered 36 villages
गोरखपुर में बाढ़। - फोटो : अमर उजाला।
नेपाल की पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश और पानी छोड़े जाने से जिले की रोहिन, राप्ती और घाघरा नदी के बाद अब आमी नदी का जलस्तर और बढ़ गया है। इससे जिले के 36 गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। इन गांवों में नदी का पानी पहुंचने से ग्रामीणों में दहशत है। हालांकि बाढ़ग्रस्त गांवों में पीड़ितों की मदद और रसद पहुंचाने के लिए प्रशासन ने 43 नावों का बेड़ा उतारा है। बाढ़ प्रभावित गांवों में राहत-बचाव कार्य जारी है।


रोहिन नदी का जलस्तर बुधवार सुबह तीरमुहानी घाट पर 83.690 दर्ज किया गया। नदी का जलस्तर बढ़ने से कैंपिरयरगंज तहसील क्षेत्र के बरगदही, मछलीगांव और भौराबारी गांव में पानी ने दस्तक दे दी। जबकि चंदीपुर, बुढ़ेली और अलगटपुर में नदी का पानी बेकाबू होने के कारण प्रशासन ने इन गांवों में मझोली नाव उतार दीं। सदर तहसील क्षेत्र के शिवरिया गांव में नदी का पानी चिंताजनक स्तर तक पहुंच गया। इस गांव में राहत कार्य के लिए प्रशासन ने एक बड़ी नाव लगाई है। राप्ती नदी का जलस्तर बुधवार शाम तक 75.380 पहुंच गया। जलस्तर बढ़ने से कैंपियरगंज तहसील क्षेत्र में इस नदी के किनारे बसे गांव चकदहा, भुजौली, रामकोला, नकेली, आंशिक बलुआ और सदर तहसील क्षेत्र के बहरामपुर एहतमाली, नाहरपुर अतरौलिया, बहरामपुर मुस्तहकम, खिरवनिया, कठवतिया उर्फ कठउर, चकरा दोयम, महेवा एहतेमाली, सिंहोरवा सानी, शेरगढ़ और भौरामल बाढ़ग्रस्त हो गए।
Gorakhpur UP Aamee River Flood News: Water level of aamee river increased water entered 36 villages
गोरखपुर में बाढ़। - फोटो : अमर उजाला।
इन गांवों में राहत कार्य के लिए प्रशासन ने मझोली और बड़ी नावों का इंतजाम किया। शेरगढ़ और बहरामपुर मुस्तहकम में दो-दो नावें उतारी गईं जबकि खिरवनिया में 11 नावें लगाई गईं।
Gorakhpur UP Aamee River Flood News: Water level of aamee river increased water entered 36 villages
गोरखपुर में बाढ़। - फोटो : अमर उजाला।
सहजनवां तहसील के विडार, गोला तहसील के बिहुुआ, जगदीशपुर और बांसगांव तहसील के कतरारी और करनजही गांव में राप्ती का पानी पहुंचने पर प्रशासन को नावें लगानी पड़ीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Gorakhpur UP Aamee River Flood News: Water level of aamee river increased water entered 36 villages
गोरखपुर में बाढ़। - फोटो : अमर उजाला।
आमी नदी का पानी भी बुधवार को सहजनवां तहसील क्षेत्र के चकचोहर, बड़ौना, भुवाशहीद, गहीरा और सुथनी गांवों में पहुंच गया। घाघरा नदी का जलस्तर 92.900 पहुंच गया। इस नदी के किनारे बसे गोला तहसील के बल्थर, जैतपुर और ज्ञानकोल गांव बाढ़ ग्रस्त हो गए।
विज्ञापन
Gorakhpur UP Aamee River Flood News: Water level of aamee river increased water entered 36 villages
गोरखपुर में बाढ़। - फोटो : अमर उजाला।
सिंचाई विभाग बाढ़ खंड दो के अधिशासी अभियंता उमेश कुमार खरे ने बताया कि बाढ़ के मद्देनजर सभी बंधों के सुदृढ़ीकरण की प्रक्रिया लगातार जारी है। जहां कहीं भी कटान या बंधे में समस्या की सूचना आ रही है उसे तुरंत ही ठीक कराया जा रहा है। स्थिति नियंत्रण में है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed