फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gorakhpur Flood: गोरखपुर में लगातार बढ़ रहा है नदियों का जलस्तर, 51 गांव बाढ़ की चपेट में

Fri, 20 Aug 2021 10:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 20 Aug 2021 10:48 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur flood news: Water level increasing of all rivers 51 villages in grip of flood in gorakhpur
गोरखपुर में बाढ़। - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर में सरयू, राप्ती, रोहिन, गोर्रा आदि नदियों का जलस्तर बढ़ने से जिले के 51 गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। करीब 30 हजार की आबादी व 3500 हेक्टेयर क्षेत्रफल बाढ़ से प्रभावित है। प्रभावित गांवों में फंसे लोगों की मदद के लिए प्रशासन ने 87 नावें लगाई हैं। लोगों के भोजन की व्यवस्था के लिए खाद्यान्न किट वितरित किया जा रहा है। राप्ती का जलस्तर अभी भी बढ़ रहा है। हालांकि राहत की बात यह है कि गुरुवार की शाम चार बजे सरयू और रोहिन नदी का जलस्तर कम होने लगा था।


नेपाल में हुई बारिश के चलते सोमवार को जिले की सभी नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा था। इसके चलते गोरखपुर सदर, सहजनवां, चौरीचौरा, गोला, बांसगांव व खजनी तहसील के गांव बाढ़ के पानी से घिर गए। मुख्य अभियंता गंडक के कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की शाम चार बजे राप्ती नदी बर्डघाट पर खतरे के निशान 74.98 मीटर से 70 सेंटीमीटर ऊपर 75.66 मीटर पर बह रही थी।
Gorakhpur flood news: Water level increasing of all rivers 51 villages in grip of flood in gorakhpur
गोरखपुर में बाढ़। - फोटो : अमर उजाला।
रोहिन नदी का जलस्तर भी त्रिमुहानी घाट पर 83.34 मीटर पर था। अभी भी यहां नदी खतरे के निशान 82.44 मीटर से 90 सेंटीमीटर ऊपर है। इसके अलावा कुआनो नदी मुखलिसपुर बांध पर 77.34 मीटर पर है। यह नदी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। हालांकि सरयू (घाघरा) नदी का जलस्तर अयोध्या पुल पर 92.75 मीटर था जबकि यहां खतरे के निशान 92.73 मीटर पर है। नदी यहां खतरे के निशान से दो सेंटीमीटर नीचे आ गई है।
Gorakhpur flood news: Water level increasing of all rivers 51 villages in grip of flood in gorakhpur
गोरखपुर में बाढ़। - फोटो : अमर उजाला।
नदियों के जलस्तर में उतार चढ़ाव के बावजूद बाढ़ प्रभावित गांवों के लोगों को अभी राहत नहीं मिल पाई है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से मिली जानकारी के मुताबिक बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 86 बाढ़ चौकियां सक्रिय की गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Gorakhpur flood news: Water level increasing of all rivers 51 villages in grip of flood in gorakhpur
गोरखपुर में बाढ़। - फोटो : अमर उजाला।
अब जिले के 51 गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। इसमें सर्वाधिक 17 गांव गोरखपुर सदर तहसील के हैं। इसके अलावा सहजनवां क्षेत्र के सात, चौरीचौरा के एक, कैंपियरगंज के 12, गोला के 10, बांसगांव के दो और खजनी के दो गांव शामिल हैं। इन गांवों में कुल 87 नावें लगाई गईं हैं।
विज्ञापन
Gorakhpur flood news: Water level increasing of all rivers 51 villages in grip of flood in gorakhpur
गोरखपुर में बाढ़। - फोटो : अमर उजाला।
राहत व बचाव के लिए टीम गठित
जिला प्रशासन ने बाढ़ से घिरे गांवों के लोगों की मदद के लिए कर्मचारियों की टीम बनाई है। बृहस्पतिवार को इन टीमों ने प्रभावित गांवों में पहुंचकर लोगों को मदद दी। प्रशासन के अनुसार पांच मेडिकल टीमों ने 169 लोगों का उपचार किया। इसके अलावा 2045 क्लोरीन की गोलियां बांटी गईं। अब तक 12236 ओआरएस पैकेट बांटे गए हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में 540 डोज एंटी स्नैक वेनम उपलब्ध कराया गया है। इसके अलावा 805 राहत खाद्यान्न किट भी वितरित किया गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed