फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Water filled in the pits dug in the forest Kauriya of Gorakhpur, a government bus came inside

Gorakhpur News: गनीमत रही! जिले में भी हो जाता बड़ा हादसा, 40 यात्रियों की बस पानी भरे गड्ढे में गई, ऐसे बचे

Wed, 03 Jul 2024 11:16 AM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जंगल कौड़िया
संवाद न्यूज एजेंसी, जंगल कौड़िया Published by: रोहित सिंह Updated Wed, 03 Jul 2024 11:16 AM IST
विज्ञापन
Water filled in the pits dug in the forest Kauriya of Gorakhpur, a government bus came inside
गड्ढे में उतरी यात्रियों से भरी बस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर-सोनौली मार्ग पर जंगल कौड़िया ब्लॉक के सामने सर्विस लेन निर्माण के लिए महिनों से गड्ढे खोद कर छोड़ दिए गए हैं। क्षेत्रीय नागरिक हरिकेश पासवान, असफाक खान, मोनू आदि की मानें तो पानी की वजह से देर रात आए दिन घटनाएं होती रहती हैं। कार्यदाई फर्म और प्रशासन को इसकी चिंता नहीं।

विज्ञापन


मंगलवार की रात 2 बजे गोरखपुर से पीपीगंज के तरफ जा रही 40 यात्रियों से भरी एक बस किसी वाहन को साइड देने के चक्कर में जंगल कौड़िया पुलिस चौकी के समीप अनियंत्रित होकर सर्विस लेन निर्माण के लिए खोदे गए पानी भरे गड्ढे में पहुंच गई।
विज्ञापन


गनीमत रही की बस पलटी नहीं और पानी के अंदर जाकर खड़ी ही रह गई। यात्रियों की चीख - पुकार सुनकर आसपास रहने वाले लोग घरों से निकलकर मदद के लिए बाहर आए। वहीं, जंगल कौड़िया चौकी के सिपाहियों ने तत्परता दिखाते हुए पानी भरे गड्ढों में जाकर यात्रियों को टार्च की रोशनी में बस से बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिन यात्रियों को हल्की-फुलकी चोटें आई, उन्हें सीएचसी जंगल कौड़िया में ले जाकर उनका उपचार करवाया गया। बस चालक रामव्यास ने बताया रात्रि में ही परिवहन निगम से बस बुलाकर यात्रियों को उनके गंतव्य तक भेज दिया गया था। दुर्घटना में जान - माल का नुकसान नहीं हुआ। स्थानीय मिथिलेश पति त्रिपाठी, शत्रुघ्न सिंह फौजी, साथी यादव, पारसध्वज सिंह समेत अन्य लोगों ने जल्द ही सर्विस लेन बनाने की मांग कार्यदाई संस्था से की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed