फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Water filled in Covid Center of Gorakhpur BRD

गोरखपुर बीआरडी के कोविड सेंटर में भरा पानी, प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर यूपी सरकार पर साधा निशाना

Wed, 15 Jul 2020 07:50 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 15 Jul 2020 07:50 PM IST
सार

  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद अफरातफरी
  • कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर प्रदेश सरकार की व्यवस्था पर उठाए सवाल

विज्ञापन
Water filled in Covid Center of Gorakhpur BRD
BRD medical college - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज के कोरोना वार्ड में मंगलवार की रात बरसात का पानी आ गया। बुधवार को सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल होने के बाद कॉलेज प्रशासन सक्रिय हुआ और आननफानन वार्ड को साफ कराया गया। मामले ने धीरे-धीरे राजनीतिक रंग भी पकड़ लिया। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने वायरल वीडियो को ट्वीट कर इसे सीएम के गृह क्षेत्र की हकीकत बताया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मंगलवार की रात भारी बारिश के बीच बीआरडी मेडिकल कॉलेज के कोरोना वार्ड नंबर चार में फर्श पर पानी आ गया। सुबह मरीज उठे तो पानी देखकर चौंक गए। बताया कि रात में जब सोए थे तो सब ठीक था, सुबह पांच बजे आंख खुली तो पूरे वार्ड में पानी फैला हुआ था। इसके बाद वार्ड में अफरातफरी मच गई। इस बीच किसी मरीज ने पूरे वार्ड का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- गोरखपुर कमिश्नर, गीडा और डीपीआरओ दफ्तर भी दो दिन के लिए बंद, ये है बड़ी वजह
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर उठाए सवाल
वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने इस मामले को संज्ञान में लेकर यूपी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा - यूपी के सीएम के गृह क्षेत्र के मेडिकल कॉलेज के कोरोना वार्ड की हालत देखकर आपको पता लग जाएगा कि यूपी सरकार के झूठे प्रचार जमीनी हकीकत से कितना जुदा है। मेडिकल कॉलेज के कोरोना वार्ड में नाले का पानी भरा है। मरीज परेशान हैं। पानी निकालने की कोई व्यवस्था नहीं है।   

दो बजे से पहले साफ हो गए वार्ड

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद बुधवार को दोपहर दो बजे से पहले कोरोना वार्ड (आइसोलेशन वार्ड नंबर चार) पूरी तरह से साफ हो गया। इसके बाद मरीजों ने राहत की सांस ली।

बीआरडी प्राचार्य डॉ गणेश कुमार ने कहा कि मंगलवार की रात में भारी बारिश की वजह से सीलन का पानी वार्ड में फैल गया था। जैसे ही इसकी जानकारी मिली वैसे ही कर्मियों को लगाकर पानी निकलवाया गया है। बरसात का पानी इकट्ठा हुआ था। अब वार्ड पूरी तरह से साफ हो चुका है।

रेलवे अस्पताल में भी पानी टपकने की शिकायत
बीआरडी मेडिकल कॉलेज के कोरोना वार्ड में पानी भरने का मामला चल ही रहा था कि इस बीच रेलवे अस्पताल में पानी टपकने की शिकायत कुछ मरीजों ने विभाग से की है। मरीजों का कहना है कि बारिश का पानी उनके बेड पर टपक रहा है, इसकी वजह से वार्ड में गंदगी हो गई है। सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने बताया कि रेलवे अस्पताल काफी पुराना है। बारिश की वजह से सीलन है। समस्या का समाधान जल्द ही किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed