{"_id":"614504728ebc3ece470ea934","slug":"water-filled-houses-ndrf-rescued-34-people-gorakhpur-city-news-gkp4096114172","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: शहर के घरों में भरा पानी, एनडीआरएफ ने 34 लोगों का किया रेस्क्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: शहर के घरों में भरा पानी, एनडीआरएफ ने 34 लोगों का किया रेस्क्यू
Sat, 18 Sep 2021 10:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 10:41 AM IST
सार
प्रशासन से मदद मांगी तो एनडीआरएफ की टीम ने 34 लोगों को बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। वहीं, कई सड़कों पर पानी भर जाने से आवागमन में भी दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
गोरखपुर में बारिश।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर जिले में शुक्रवार को भी पूरे दिन हल्की बारिश होती रही। दो दिनों में करीब 150 मिलीमीटर बारिश होने से शहर की कई कॉलोनियों में फिर पानी भर गया है। वार्ड-26 के नरसिंहपुर में करीब 15 घरों में पानी घुस गया, जिससे लोग फंस गए। प्रशासन से मदद मांगी तो एनडीआरएफ की टीम ने 34 लोगों को बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। वहीं, कई सड़कों पर पानी भर जाने से आवागमन में भी दिक्कत हो रही है।
जनपद में बुधवार रात से हो रही बारिश की वजह से मेडिकल कॉलेज रोड के किनारे की कॉलोनियां विष्णुुपुरम, मधुसूदन नगर, बशारतपुर, रुस्तमपुर, महुई सुघरपुर, सिंघड़िया समेत शहर के कई इलाकों में पानी भरा रहा। शहर के विभिन्न इलाकों से जलभराव दूर करने के लिए करीब 300 पंपसेट लगाए गए हैं। सिंघड़िया में काफी ज्यादा जलभराव है। यहां 19 पंपिंग सेट से पानी की निकासी कराई जा रही है। वहीं, नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने जलभराव वाले इलाकों में जलनिकासी का जायजा लिया। उन्होंने इलाहीबाग व डोमिनगढ़ रेगुलेटर का निरीक्षण किया। डोमिनगढ़ बंधे पर बने रेगुलेटर पर अतिरिक्त पंप लगाने के लिए संबंधित को निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान उप नगर आयुक्त संजय शुक्ला, महाप्रबंधक जल सत्य प्रकाश श्रीवास्तव, लेखाधिकारी अमरेश बहादुर पाल एवं नगर आयुक्त स्टेनो बृजेश तिवारी उपस्थित रहे।
सिंघाड़िया में फिर हुआ जलभराव, देवरिया रोड पर पानी
खोराबार। लगातार हो रही बारिश से सिंघड़िया इलाके में फिर जलभराव हो गया है। आदर्श नगर, वसुंधरा नगर, प्रज्ञापुरम, कमलेशपुरम, प्रकृति नगर, सिंचाई विभाग की कॉलोनी के साथ ही बारिश का पानी देवरिया रोड पर भी चढ़ गया। इससे देवरिया रोड पर आवागमन की रफ्तार धीमी हो गई है। सड़क पर गिट्टी होने से कई बाइक गिरकर चोटिल होते रहे। हाल के दिनों में बारिश न होने के कारण सिंघड़िया इलाके से जलभराव पूरी तरह खत्म हो गया था। घर छोड़कर गए नागरिक भी वापस आने लगे थे। अब एक बार फिर बारिश से वसुंधरा नगर कॉलोनी के लोगों को दिक्कतें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
रेस्क्यू के लिए एनडीआरएफ की 30 सदस्यीय टीम को लगाना पड़ा
एनडीआरएफ को जिला प्रशासन के माध्यम से सूचना मिली कि नरसिंहपुर मोहल्ले में कई घरों में पानी भर गया है। कई घरों के लोगों ने दूसरी मंजिल पर शरण ली है। एक मंजिल मकान वाले लोगों की जान पर बन आई है। इसके बाद एनडीआरएफ की तीस सदस्यीय टीम इंस्पेक्टर सभाजीत यादव के नेतृत्व में नरसिंहपुर पहुंची और सभी फंसे 34 लोगों को निकाल कर सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया। इंस्पेक्टर सभाजीत यादव ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान स्थानीय विधायक विपिन सिंह, नायब तहसीलदार सदर, राजस्व निरीक्षक प्रदुमन सिंह, स्थानीय लेखपाल उपस्थित थे। एनडीआरएफ टीम में मुख्य आरक्षी राजेंद्र, संजय सिंह, राम जनक चौरसिया एवं अन्य थे।