फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Watchman's daughter found hanging at home.

Gorakhpur News: घर में फंदे से लटका मिला चौकीदार की बेटी का शव

Tue, 29 Sep 2026 02:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 29 Sep 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Watchman's daughter found hanging at home.
उनवल। खजनी थाना क्षेत्र के गौरापार गांव में रविवार देर रात एक 16 वर्षीय किशोरी का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना एक युवक ने फोन कर किशोरी के पिता को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और किशोरी का मोबाइल कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

गौरापार गांव निवासी जयहिंद दुसाध खजनी थाने में ग्राम पुलिस (चौकीदार) के पद पर कार्यरत हैं। उनकी 16 वर्षीय बेटी सोनिया रविवार रात घर के कमरे में थी। रात करीब 12 बजे एक युवक ने जयहिंद को फोन कर बेटी के फंदा लगाने की सूचना दी। जानकारी मिलते ही वह घर पहुंचे, जहां बेटी का शव फंदे से लटका मिला। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि घटना से पहले किशोरी की एक युवक से मोबाइल पर बातचीत हो रही थी। युवक बांसगांव थाना क्षेत्र के माल्हनपार कस्बे के पास स्थित पीड़ियां गांव का बताया जा रहा है। पुलिस ने किशोरी का मोबाइल अपने कब्जे में ले लिया है और कॉल से जुड़े विवरण की जांच कर रही है। जयहिंद की पहली पत्नी से सोनिया इकलौती संतान थी। पत्नी की मृत्यु के बाद उन्होंने दूसरी शादी की थी। दूसरी पत्नी से उनकी एक बेटी और एक बेटा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष खजनी इंस्पेक्टर जयंत कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मोबाइल की कॉल डिटेल के आधार पर घटना से जुड़े तथ्यों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed