{"_id":"63c0ec31d60c3a3e9f215e24","slug":"watch-ganga-and-gyamo-at-wild-life-film-festival-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur Mahotsav 2023: वाइल्ड लाइफ फिल्मोत्सव में आज देखिए 'गंगा' और 'ग्यामो'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur Mahotsav 2023: वाइल्ड लाइफ फिल्मोत्सव में आज देखिए 'गंगा' और 'ग्यामो'
Fri, 13 Jan 2023 10:59 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 13 Jan 2023 10:59 AM IST
सार
सूबे में पहली बार वाइल्ड लाइफ, इको टूरिज्म, पर्यायरण एवं एवं जलवायु परिवर्तन पर फिल्मोत्सव गोरखपुर वन प्रभाग, शहीद अशफाक उल्ला खॉ प्राणी उद्यान एवं वन्यजीव एवं पर्यावरण के क्षेत्र में सक्रिय संस्था हेरिटेज फाउंडेशन ट्रस्ट (रजि.) द्वारा किया जा रहा है।
विज्ञापन
गोरखपुर महोत्सव 2023
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
योगीराज गंभीरनाथ बाबा प्रेक्षागृह एवं संस्कृति केंद्र में गोरखपुर महोत्सव 2023 अंतर्गत पहली बार ‘फिल्म फॉर ह्यूमैनिटी श्रृंखला’ अंतर्गत चल रहे फिल्मोत्सव का शुक्रवार को समापन होगा। इस समारोह में नेशनल जियोग्राफिक की फिल्म ‘गंगा रिवर फॉर द स्काई’ और स्नो लैपर्ड पर बनी फिल्म ‘ग्यामो’ का प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
सूबे में पहली बार वाइल्ड लाइफ, इको टूरिज्म, पर्यायरण एवं एवं जलवायु परिवर्तन पर फिल्मोत्सव गोरखपुर वन प्रभाग, शहीद अशफाक उल्ला खॉ प्राणी उद्यान एवं वन्यजीव एवं पर्यावरण के क्षेत्र में सक्रिय संस्था हेरिटेज फाउंडेशन ट्रस्ट (रजि.) द्वारा किया जा रहा है।
विज्ञापन
डीएफओ विकास यादव ने बताया कि शुक्रवार को संरक्षणकर्ता फिल्ममेकर माइक हरि गोविंद पाण्डेय की फिल्म क्लाईमेट एग्रीकल्चर भी प्रदर्शित की जाएगी। उन्होंने बताया कि भारत में स्नो लैपर्ड की संख्या घट कर 250 के करीब पहुंच चुकी है। स्नो लैपर्ड फिल्म लद्दाख की पहाड़ियों में स्नो लैपर्ड की तलाश पर आधारित है।
विज्ञापन
फिल्म में एक मादा लैपर्ड अपने दो छोटे बच्चों की जिंदगी बचाने के लिए संघर्ष को रेखांकित करती है। साथ ही पहाड़ों पर बढ़ते प्रदूषित की ओर भी ध्यान आकृष्ट करती है। स्नो लैपर्ड दुर्लभ और संरक्षित जानवरों की श्रेणी में रखा गया है।
उन्होंने बताया कि चम्पा देवी पार्क में गोरखपुर वन प्रभाग एवं हेरिटेज फाउंडेशन के स्टॉल पर बांस के बने उत्पाद, वन निगम के उत्पाद, अंतरराष्ट्रीय डाक टिकट संग्रहकर्ता अश्वनी कुमार दुबे का वाइल्ड लाइफ एवं पक्षियों पर आधारित डाक टिकट का संग्रह एवं हेरिटेज एवियंस के संयोजक अनुपम अग्रवाल की वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफ प्रदर्शित हैं।
इसके अलावा यहां महिला समूह द्वारा निर्मित हर्बल सोप की प्रदर्शन और बिक्री के लिए उपलब्ध है। उन्होंने लोगों से अपील किया कि वे 12 से 2 बजे तक चलने वाले फिल्मोत्सव के साथ ही स्टॉल का भी अवलोकन करें।
‘वेस्टर्न ट्रैगोपैन बर्ड’ एवं ‘वेनेसिंग वल्चर’ फिल्म को मिली सराहना
गुरुवार को फिल्मोत्सव के दूसरे दिन फिल्म निर्माता निर्देशक माइक हरिगोविंद पाण्डेय की फिल्म वेनसिंग वल्चर, वेस्टर्न ट्रैगोपैन बर्ड, लुकिंग फॉर सुलतान और पौंगडैम वन्यजीव अभ्यरण हिमाचल पर फिल्म का प्रदर्शन किया गया।
इस दौरान डीएफओ विकास यादव, हेरिटेज फाउंडेशन की संरक्षिका डॉ अनिता अग्रवाल, प्राणी उद्यान पशु चिकित्साधिकारी डॉ योगेश प्रताप सिंह, उप प्रभागीय वनाधिकारी डॉ हरेंद्र सिंह, वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर अनिल कुमार तिवारी, मनीष चौबे, नरेंद्र मिश्र, वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर अनुपम अग्रवाल, पशु कल्याण कार्यकर्ता शिवेंद्र यादव, हेरिटेज एवियंस की संयोजिका मल्लिका मिश्रा मौजूद रहे।