फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Ward boys do not pull stretchers in Maharajganj zila hospital

महराजगंज जिला अस्पताल: यहां वार्ड बॉय नहीं तीमारदार खींचते हैं स्ट्रेचर, जिम्मेदारों को व्यवस्था की परवाह नहीं

Mon, 19 Jul 2021 03:36 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Mon, 19 Jul 2021 03:36 PM IST
सार

हाथ में ग्लूकोज की बोतल पकड़कर स्ट्रेचर खींचने को मजबूर हैं तीरमदार।

विज्ञापन
Ward boys do not pull stretchers in Maharajganj zila hospital
महराजगंज जिला अस्पताल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महराजगंज जिला अस्पताल में मरीजों के साथ आए तीमारदार काफी परेशान होते हैं। यहां वार्ड बॉय आराम फरमाते हैं, जिला अस्पताल में आए तीमारदार हाथ में ग्लूकोज की बोतल पकड़कर स्ट्रेचर खींचने को मजबूर हैं। मरीजों को एक वार्ड से दूसरे वार्ड में सिफ्ट कराने में वार्ड बॉय रूची नहीं लेते हैं। लेकिन जिम्मेदार इस समस्या को लेकर गंभीर नहीं हैं।
विज्ञापन


सोमवार को निचलौल क्षेत्र के खोन्हौली गांव के रहने वाले शैलेंद्र गुप्ता इमरजेंसी से स्ट्रेचर पर अपनी माता पियारी देवी को मेडिकल वार्ड में ले जा रहे थे। उन्होंने बताया कि बीते दिन मां को उल्टी आने लगा तो जिला अस्पताल के इमरजेंसी में दिखाया, जहां डॉक्टर द्वारा हालत गंभीर देखते हुए इमरेंसी वार्ड में भर्ती कर लिया गया। जिसे मेडिकल वार्ड में ट्रांसफर किया गया है। 
विज्ञापन


जिला अस्पताल के इमरजेंसी में पता करने पर डॉ. आशिष राय ने बताया कि इमरजेंसी से दूसरे वार्ड में ट्रांसफर होने वाले मरीज को जिला अस्पताल के वार्ड बॉय द्वारा बीएसटी के साथ दूसरे वार्ड में ले जाता है। जिससे वहां के स्टाफ द्वारा मरीज को अपने वार्ड में सिफ्ट कर लिया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमएस डॉ. एके राय ने बताया कि जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को एक वार्ड से दूसरे वार्ड में वार्ड बॉय बीएसटी के साथ ले जाते हैं। जिससे मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। अगर इसमें लापरवाही हो रही है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed