{"_id":"61b364ef8a1e3016547be072","slug":"waiting-for-25-days-for-body-of-young-man-to-come-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: युवक का शव आने का 25 दिनों से कर रहे इंतजार, हादसे में हुई थी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: युवक का शव आने का 25 दिनों से कर रहे इंतजार, हादसे में हुई थी मौत
Fri, 10 Dec 2021 08:02 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 10 Dec 2021 08:02 PM IST
सार
कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के महावनखोर निवासी प्रमोद कुमार यादव (42) आठ मार्च 2019 को रोजगार के लिए गए थे। वहां खेत में काम मिला।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
घर की माली हालत सुधारने के लिए दो वर्ष 10 माह पहले सऊदी अरब के तर्जन शहर गए युवक की सड़क हादसे में 15 नवंबर को मौत हो गई। परिजन 25 दिन से अंतिम संस्कार के लिए शव आने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
उनका कहना है कि टेलीफोन से सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास के अधिकारियों को मामले की जानकारी देते हुए शव भेजने का अनुरोध किया गया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन
कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के महावनखोर निवासी प्रमोद कुमार यादव (42) आठ मार्च 2019 को रोजगार के लिए गए थे। वहां खेत में काम मिला। किसी वाहन से दबकर प्रमोद की मौत हो गई। इसकी जानकारी सह कर्मियों ने पिता परशुराम को फोन पर दी।
विज्ञापन
अगले दिन ही पिता ने भारतीय दूतावास के अधिकारियों से फोन पर बात कर इकलौते बेटे का शव स्वदेश भेजने का अनुरोध किया। पिता स्थानीय नेताओं व अफसरों से भी गुहार लगा चुके हैं।