{"_id":"692f30707c67dfb7dd0c08d8","slug":"volleyball-northern-railway-team-became-all-india-champion-gorakhpur-news-c-7-1-gkp1058-1153178-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"वॉलीबाल : उत्तर रेलवे की टीम बनी ऑल इंडिया चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वॉलीबाल : उत्तर रेलवे की टीम बनी ऑल इंडिया चैंपियन
विज्ञापन
वॉलीबाल की विजेता टीम।
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ की ओर से सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम में आयोजित 69वीं अखिल भारतीय रेलवे (पुरुष) वॉलीबाल चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला मंगलवार को खेला गया। इसमें उत्तर रेलवे ने पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे को संघर्षपूर्ण मुकाबले में 3-1 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता में तीसरा स्थान दक्षिण पश्चिम रेलवे को प्राप्त हुआ।
फाइनल मैच का पहला सेट उत्तर रेलवे ने 25-23 से अपने पक्ष में किया। दूसरे सेट में पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने दमदार वापसी करते हुए यह सेट 25-19 से जीता। मैच 1-1 से बराबर होने पर दोनों टीमों ने तीसरे सेट में जोर लगाया और अंक लेने के लिए संघर्ष किया। उत्तर रेलवे ने तीसरा सेट 25-21 से जीत लिया। चौथा सेट भी संघर्षपूर्ण रहा लेकिन उत्तर रेलवे ने इसे भी 25-21 से जीतकर 69वीं अखिल भारतीय रेलवे (पुरुष) वॉलीबाल चैंपियनशिप जीत ली। तीसरे स्थान के लिए खेले गए मैच में दक्षिण पश्चिम रेलवे ने पूर्व रेलवे को 27-25, 25-19 और 25-13 से हराया।मैच के समापन पर मुख्य अतिथि, पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने विजेता एवं उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। महाप्रबंधक ने कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी टीमों ने अनुशासन और खेल भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस अवसर पर अपर महाप्रबंधक विनोद कुमार शुक्ल, अध्यक्ष नरसा अभय कुमार गुप्ता, सचिव नरसा और मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।