फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Volleyball: MSC teams dominate

वॉलीबॉल : एमएससी की टीमों का दबदबा

Sun, 18 Oct 2026 03:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 18 Oct 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
Volleyball: MSC teams dominate
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिक विज्ञान विभाग में आयोजित तीन दिवसीय ‘वेव एंड वाइब्स’ खेल प्रतियोगिता के तहत शनिवार को वॉलीबॉल मुकाबले हुए। बालिका और बालक दोनों वर्गों में एमएससी प्रथम सेमेस्टर की टीमों ने शानदार प्रदर्शन कर विजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं, दोनों वर्गों में एमएससी तृतीय सेमेस्टर की टीमें उपविजेता रहीं। बालिका वर्ग की विजेता टीम में अंशिका, अंजलि, पल्लवी, स्नेहा, नम्रता, सृष्टि और मंजली शामिल रहीं। उपविजेता टीम की ओर से आयुषी, तनिष्का, सुस्मिता, आकृति, खुशबू, ईशा और अनन्या ने मुकाबले में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

बालक वर्ग की विजेता टीम में शिवम, सत्य, शुभम, हितांशु, उत्कर्ष, अमन, विक्रांत, अनुज और अंकित शामिल रहे। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने खेल कौशल, अनुशासन और टीम भावना का परिचय दिया। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में शारीरिक स्वास्थ्य, नेतृत्व क्षमता, आपसी सहयोग और खेल भावना को बढ़ावा देना है। विभाग की ओर से विजेता, उपविजेता और सभी प्रतिभागियों को बधाई दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed