फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Vivah Muhurat 2023 More than 300 marriages in Gorakhpur

Vivah Muhurat 2023: गोरखपुर में 300 से अधिक शादियां, 23 नवंबर से सड़क पर होगा धूम-धड़ाका

Tue, 21 Nov 2023 02:06 PM IST
vivek shukla संवाद न्सूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्सूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 21 Nov 2023 02:06 PM IST
सार

23 नवंबर को देवउठनी एकादशी के साथ ही शादी के मुहूर्त भी शुरू हो जाएंगे। 23 नवंबर को जनपद में 300 से ज्यादा शादियां होनी हैं। लोगों ने इसे लेकर पहले से ही जेवरात और अन्य सामान की खरीदारी शुरू कर दी थी।

विज्ञापन
Vivah Muhurat 2023 More than 300 marriages in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

देवउठनी एकादशी यानी 23 नवंबर को शहर में लगभग 300 से अधिक शादियां होंगी। इसी माह शादी के चार शुभ मुहूर्त भी हैं, जिनके लिए पांच महीने पहले से ही बुकिंग कर ली गई है। इसके बाद दिसंबर में तीन मुहूर्त हैं। नवंबर और दिसंबर में करीब 500 नवयुगल शादी के बंधन में बंधेंगे। इसके लिए बैंड बाजे, बैंक्वेट हाॅल, धर्मशाला और टेंट आदि बुक हो चुके हैं।

विज्ञापन


23 नवंबर को देवउठनी एकादशी के साथ ही शादी के मुहूर्त भी शुरू हो जाएंगे। 23 नवंबर को जनपद में 300 से ज्यादा शादियां होनी हैं। लोगों ने इसे लेकर पहले से ही जेवरात और अन्य सामान की खरीदारी शुरू कर दी थी। शुभ नक्षत्र में शादियों की तैयारी भी पहले से ही करने लगे थे। बक्शीपुर की ब्यूटी श्रीवास्तव ने बताया कि देवउठनी एकादशी के दिन भतीजी की शादी है। मान्यता है कि इस दिन मुहूर्त की जरूरत नहीं पड़ती।
विज्ञापन


सोने-चांदी की भी खूब हुई खरीदारी
परंपरा जेम्स एंड ज्वेल्स के निदेशक शिखर अग्रवाल ने बताया कि 23 नवंबर के लिए खास तौर पर खरीदार आ रहे हैं। धनतेरस में लोगों की खरीदारी त्योहार को लेकर थी, लेकिन अब लगन को देखते हुए लोग भारी और हल्के आभूषणों की खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरखपुर का वीडियो वायरल: सहेली का कमेंट लगा नागवार, नौका विहार पर जूतम-पैजार

एडवांस में हो चुकी है बुकिंग
मैरिज हाउस एसोसिएशन के सचिव व शिप्रा लॉन के निदेशक विनीत अग्रवाल ने बताया कि देवउठनी एकादशी पर शहर में 300 से अधिक शादियां होंगी। लगभग सभी मैरिज हाउस की बुकिंग हो चुकी है।

इसे भी पढ़ें: त्योहारों के बाद अब लगन.. देवउठनी एकादशी से बैंड-बाजा-बरात

टेंट नहीं हैं खाली
टेंट व्यापारी जय प्रकाश पटवा ने बताया कि देवउठनी एकादशी के दिन टेंट, क्राॅकरी खाली नहीं हैं। कई लोग तो सामान कम देने की बात भी कह रहे थे, लेकिन शादी अधिक होने के कारण बैंक्वेट हॉल कम पड़ गए हैं। इसलिए वह पार्कों या खाली प्लॉट में टेंट लगाकर शादी करने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन टेंट का सारा सामान पहले ही बुक हो चुका है।

ये हैं इस साल के लगन मुहूर्त
  • नवंबर 24, 27, 28 और 29 नवंबर
  • दिसंबर: 3, 4, 5, 6,7, 9, 11, 12 और 13 दिसंबर

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed