{"_id":"6aa9b5b8649013711c03741b","slug":"visvesvarayas-life-is-an-example-of-service-to-the-nation-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1451985-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: राष्ट्रसेवा की मिसाल है विश्वेश्वरैया का जीवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: राष्ट्रसेवा की मिसाल है विश्वेश्वरैया का जीवन
Wed, 16 Sep 2026 02:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Wed, 16 Sep 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। सिंचाई व जल संसाधन विभाग के गंडक संगठन की ओर से मंगलवार को विश्वेश्वरैया मीटिंग हॉल में भारत रत्न डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की 166वीं जयंती और अभियंता दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि, मुख्य अभियंता गंडक विकास कुमार सिंह और अन्य अधिकारियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मुख्य अभियंता ने कहा कि विश्वेश्वरैया का जीवन ज्ञान, अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रसेवा की मिसाल है। अभियंताओं को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर पूरी निष्ठा और तकनीकी दक्षता के साथ जनहित में काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बाढ़ सुरक्षा के कार्य सीधे लोगों के जीवन की सुरक्षा से जुड़े हैं।
समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अभियंताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। समयबद्ध बाढ़ सुरक्षा कार्य पूरा करने वाले ठेकेदारों और कार्यदायी संस्थाओं की भी सराहना की गई। इस दौरान अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता और अवर अभियंता मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- --