फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Vishwa Vijay son of Minister of State Jaiprakash Nishad beat up Block Development Officer in deoria

देवरिया: पोस्टर में फोटो नहीं लगाएं जाने पर ब्लाक प्रमुख पति एवं मंत्री पुत्र ने अधिकारी को पीटा, जमकर की तोड़फोड़

Sat, 25 Sep 2021 03:12 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Sat, 25 Sep 2021 03:12 PM IST
सार

गौरीबाजार विकास खंड में गरीब कल्याण दिवस पर मेला आयोजित मेले के दौरान हुई घटना। हमले में कई लोग हुए चोटिल।

विज्ञापन
Vishwa Vijay son of Minister of State Jaiprakash Nishad beat up Block Development Officer in deoria
गरीब कल्याण दिवस पर आयोजित मेले में जमकर की तोड़फोड़। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

देवरिया जिले के गौरीबाजार विकास खंड परिसर में शनिवार की दोपहर में उस समय अफरा- तफरी मच गई, जब प्रदेश के राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद के पुत्र एवं गौरीबाजार ब्लाक प्रमुख अनीता निषाद के पति विश्व विजय निषाद ने प्रभारी खंड विकास अधिकारी/ परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण संजय पांडेय की पिटाई शुरू कर दी। बीच बचाव करने पहुंचे अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी ब्लाक प्रमुख समर्थकों ने पीट- पीट कर घायल कर दिया। वहीं मेले में मंच पर कुर्सियां तोडफोड़ दी, मारपीट में कई अधिकारियों एवं कर्मचारियों को चोटें आईं हैं। सूचना पर जिले के अफसर मौके पर पहुंच गए। उधर, डीएम आशुतोष निरंजन ने घटना को गंभीरता से लेते हुए मुख्य विकास अधिकारी को मामले की जांच सौंपी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गौरीबाजार विकास खंड कार्यालय परिसर में गरीब कल्याण दिवस पर मेला आयोजित किया गया था। जिसमें जो बैनर लगाए गए थे उस पर विधायक सदर डॉ. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी की फोटो तो थी, लेकिन ब्लाक प्रमुख अनीता निषाद की फोटो नहीं लगी थी। इसी दौरान प्रदेश के राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद के पुत्र विश्व विजय निषाद अपने समर्थकों सहित विकास खंड कार्यालय पहुंचे। उन्होंने अपनी ब्लाक प्रमुख पत्नी अनीता निषाद की फोटो नहीं लगा देख भड़क गए और प्रभारी खंड विकास अधिकारी एवं डीआरडीए के पीडी संजय पांडेय से पूछा तो दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।
विज्ञापन


आरोप है कि ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि विश्व विजय निषाद ने उनकी पिटाई कर दी। बीच बचाव करने पर उनके समर्थकों ने अधिकारियों, कर्मचारियों को दौड़ा - दौड़ा कर पीटा। जिसमें कई लोगों को चोटें आईं हैं। खंड विकास अधिकारी संजय पांडेय ने ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि पर गंभीर आरोप लगाते हुए दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि कई लोगों को चोटें आईं हैं। उधर, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि विश्व विजय निषाद का कहना है कि मौके पर वह नहीं थे, खंड विकास अधिकारी द्वारा समर्थकों की पिटाई की जानकारी होने पर पहुंचे। मेले में मारपीट की सूचना पर मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, जिला विकास अधिकारी श्रवण कुमार राय, एसडीएम सदर सौरभ सिंह, सीओ रूद्रपुर मय फोर्स मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम डा. आशुतोष निरंजन ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। खंड विकास अधिकारी एवं ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि ने एक दूसरे पर आरोप लगाया है। पूरे मामले की जांच मुख्य विकास अधिकारी को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed