{"_id":"5e5fdd1e8ebc3ec5512023bd","slug":"vishwa-hindu-parishad-general-minister-vinayak-rao-said-ayodhya-ram-temple-will-be-ready-in-4-years","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विहिप के महामंत्री बोले- बुलेट प्रूफ घेरे में विराजेंगे रामलला, 4 साल में तैयार हो जाएगा राम मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विहिप के महामंत्री बोले- बुलेट प्रूफ घेरे में विराजेंगे रामलला, 4 साल में तैयार हो जाएगा राम मंदिर
Wed, 04 Mar 2020 10:23 PM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 04 Mar 2020 10:23 PM IST
विज्ञापन
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला
विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के अखिल भारतीय संगठन महामंत्री विनायक राव ने कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर चार साल में बनकर तैयार हो जाएगा। राम नवमी से पहले ही रामलला बुलेट प्रूफ स्ट्रक्चर में शिफ्ट कर दिए जाएंगे, फिर आसानी से भगवान राम के दर्शन-पूजन किए जा सकेंगे।
राव ने बुधवार को वैष्ण्वी लॉन में धर्म रक्षा निधि समर्पण कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कहा कि विहिप व्यक्ति को धर्म के प्रति श्रद्धा निर्माण के लिए प्रेरित करता है। इसी का नतीजा है कि वनवासी और आदिवासी क्षेत्रों में भगवान श्रीराम और कृष्ण की कथा चल रही है। इसके लिए वनवासियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया। सामाजिक समरसता बढ़े और आपसी भेदभाव दूर हो, इस दिशा में काम चल रहा है। 40 वर्षों में 7 लाख लोगों की घर वापसी कराई गई है।
परिषद ने रामसेतु आंदोलन चलाया। संत, महात्मा और जनसहभागिता से श्रीराम जन्म भूमि आंदोलन की अगुवाई भी की। विहिप ने 1984 में रामजन्म भूमि आंदोलन अपने हाथ में लिया था। कुछ समय में ही लाखों लोगों की सहभागिता हुई और अब राम मंदिर बनने का समय आ गया। महामंत्री ने कहा कि राष्ट्र प्रेम की भावना हर व्यक्ति में होनी चाहिए। इसके लिए तन, मन और धन से समर्पित रहना चाहिए।

Trending Videos
गदा और तलवार भेंट किया
धर्म रक्षा निधि समर्पण कार्यक्रम की शुरूआत भगवान श्रीराम के दरबार पर दीप प्रज्जवलन के साथ हुई। धर्म की प्रतीक गदा और मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी की कार्यकर्ताओं ने शौर्य और तेज की प्रतीक तलवार भेंट करके अखिल भारतीय संगठन महामंत्री का स्वागत किया। इसकी अध्यक्षता प्रांत अध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रवाल ने की। प्रस्तावना प्रांत संगठन मंत्री प्रदीप पांडेय और संचालक बजरंग दल के प्रांत सह संयोजक दुर्गेश त्रिपाठी ने किया।
डॉ. अश्विनी ओझा ने एकल गीत प्रस्तुत किया तो आचार पद्धति विभाग के संगठन मंत्री अमरजीत और डॉ. आरपी शुक्ला ने आभार ज्ञापित किया। इस मौके पर मनीषा चतुर्वेदी, प्रवीण त्रिपाठी, संतोष गौतम, डॉ. डीके सिंह, ओम प्रकाश श्रीवास्तव, पुष्पा चतुर्वेदी, हियुवा के प्रदेश महामंत्री पीके मल्ल, डॉ. जेपी जायसवाल, डॉ. एसएस शाही, महेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. सत्या पांडेय, सत्यपाल सिंह, कैप्टन ओम प्रकाश, कैप्टन आरके सिंह, मनोज गौड़, रणविजय सिंह, अशोक सिंह, माया गुप्ता, विनीता पांडेय, देवी लाल, सुनिषा, नेहा मणि, पद्मा गुप्ता, श्रीकांत पारीक, देवेश वैश्य, संजय श्रीवास्तव, नेहा चौधरी, स्नेहलता, धर्मराज, मनोज सिंह, गौरव त्रिपाठी, सुमित, आशुतोष, अभिषेक, रंजीत सहित तमाम लोग मौजूद रहे।