फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Vishal filed nomination against Samajwadi Party candidate Vijay Bahadur Yadav

गोरखपुर: सियासी रण में पिता के खिलाफ बेटा, जानिए सपा प्रत्याशी विजय यादव के बेटे ने क्यों चुना ये रास्ता

Wed, 09 Feb 2022 08:46 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 09 Feb 2022 08:46 PM IST
सार

समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी विजय बहादुर यादव के खिलाफ उनके बेटे विशाल ने भी नामांकन कर रखा है। नामांकन पत्र खारिज होने की आशंका में चुनावी मैदान में बने रहने का एक विकल्प मात्र है।

विज्ञापन
Vishal filed nomination against Samajwadi Party candidate Vijay Bahadur Yadav
सपा प्रत्याशी विजय बहादुर यादव के बेटे ने कराया नामांकन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी विजय बहादुर यादव के खिलाफ उनके बेटे विशाल ने भी नामांकन कर रखा है। हालांकि, यह कोई खिलाफत नहीं बल्कि नामांकन पत्र खारिज होने की आशंका में चुनावी मैदान में बने रहने का एक विकल्प मात्र है। विजय बहादुर ने मंगलवार को  दो सेट में नामांकन किया था।

विज्ञापन


जबकि, उनसे दो दिन पहले शनिवार को ही  उनके बेटे विशाल यादव ने भी निर्दल के तौर पर एक सेट में नामांकन दाखिल किया था। पूरी उम्मीद है कि पर्चों की जांच के समय विजय बहादुर का नामांकन पत्र सही मिलने पर विशाल अपना पर्चा वापस ले लेंगे।
विज्ञापन


जिला पंचायत चुनाव में भी खारिज हो चुका है भाई का पर्चा नामांकन पत्र को लेकर विजय बहादुर का अनुभव अच्छा नही है। सपा शासन में वर्ष 2016 के जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में विजय बहादुर ने अपने भाई अजय यादव को मैदान में उतारा था। लेकिन, उनका पर्चा खारिज हो गया था। वह शासन-प्रशासन के खिलाफ धरने पर भी बेठे थे। इस चुनाव में  सपा की अधिकृत प्रत्याशी गीतांजली जिला पंचायत अध्यक्ष चुनी गई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed