फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Virtual foundation stone laying ceremony of Special Security Force, Mahila PAC residence

Gorakhpur News: विशेष सुरक्षा बल, महिला पीएसी आवास का वर्चुअल शिलान्यास

Thu, 29 Feb 2024 02:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Feb 2024 02:50 AM IST
विज्ञापन
Virtual foundation stone laying ceremony of Special Security Force, Mahila PAC residence
मुख्यमंत्री ने लखनऊ के लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम में किया शिलान्यास
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। बड़े मंदिर, एयरपोर्ट की सुरक्षा के लिए बने विशेष सुरक्षा बल दूसरी वाहनी, महिला पीएसी के आवास और अनावासीय भवन का बुधवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल शिलान्यास किया। लखनऊ के लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम से 26वीं वाहिनी पीएसी के सम्मलेन कक्ष में मौजूद जनप्रतिनिधि और अधिकारी सीधे जुड़े। प्रसारण के बाद मेयर ने निर्माण कार्यों की आधारशिला रखी। जानकारी के मुताबिक, गोरखपुर में पीएसी के लिए माड़ापार के पास जमीन मिली हुई है। इसके अलावा विशेष सुरक्षा बल के एक टुकड़ी भी काम कर रही है। अब इसका विस्तार किया जाना है। बुधवार को मुख्यमंत्री ने लखनऊ से सीधे पूरे प्रदेश की योजनाओं का शिलान्यास किया है। इसी दौरान गोरखपुर की योजनाओं को भी हरी झंडी मिल गई।

इस मौके पर सीडीओ संजय कुमार मीणा, एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर, पीएसी 26 वाहिनी के कमांडेंट आनंद कुमार, विशेष सुरक्षा बल के कमांडेंट देवेंद्र भूषण, सांसद प्रतिनिधि समरेंद्र विक्रम, विधायक प्रतिनिधि प्रभाशंकर, पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता अरविंद सिंह, सहायक अभियंता स्वप्निल चतुर्वेदी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। अधिकारियों ने कहा कि जल्द ही भवनों के निर्माण संबंधी प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed