फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Viral video of water dripping in Janrath bus of Raptinagar depot coming from Delhi to Gorakhpur

दिल्ली-गोरखपुर बस का हाल: बारिश में जनरथ में बैठें तो छाता लेकर वरना भीग जाएंगे, देखें VIDEO

Sat, 15 Jul 2023 10:33 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 15 Jul 2023 10:33 AM IST
सार

राप्तीनगर डिपो सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अशोक कुमार सिंह ने कहा कि राप्तीनगर डिपो की एसी जनरथ बस में पानी टपकने की शिकायत मिली है। इस बस की कार्यशाला में मरम्मत कराई जाएगी। जब तक सभी बसें दुरुस्त नहीं हो जाती हैं, तब तक उनका संचालन नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
Viral video of water dripping in Janrath bus of Raptinagar depot coming from Delhi to Gorakhpur
वायरल वीडियो में परिवहन निगम के इसी जनरथ बस में टपक रहा था पानी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इन दिनों रोडवेज की बस से सफर करना यानी चुनौतियों का सामना करना। कब पहुंचाएगी इसका कोई ठिकाना है नहीं, बारिश में छाता लेकर बैठना पड़ा सकता है। जनरथ जैसी एसी बस की छत से पानी टपकता है। यह कही-सुनी बात नहीं है, बल्कि दिल्ली से गोरखपुर आ रही राप्तीनगर डिपो की बस से टपकते बारिश के पानी से इसकी तस्दीक की जा सकती है। जिसका वीडियो बनाकर यात्रियों ने वायरल किया है।

विज्ञापन


गोरखपुर परिक्षेत्र के राप्तीनगर डिपो की जनरथ बस यूपी 32 एनएन 0837 दिल्ली से गोरखपुर आ रही थी। रास्ते में रूक-रूक कर बारिश भी हो रही थी। इस बीच बस के दाहिने ओर छत से पानी टपकने लगा। इससे बस अंदर बैठे यात्री परेशान हो गए ओर रोडवेज के जिम्मेदारों से शिकायत के साथ ही वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। रोडवेज की ही गोरखपुर से लखनऊ के बीच चलने वाली जनरथ बस संख्या 4772 की सीट की तरफ से पानी टपकने की शिकायत भी रोडेवज के जिम्मेदारों को मिली है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी योजना: किसानों को उकसा रहे खुराफातियों पर नजर, माहौल बिगड़ने पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन


जिम्मेदारों के दावों की खुली पोल

यूपी रोडवेज की लग्जरी बस मानी जाने वाली जनरथ एसी बस में पानी टपकने की घटना ने रोडवेज के जिम्मेदारों के दावों की पोल खोल दी है। जिम्मेदार दावा करते रहते हैं कि बसें जांच-पड़ताल के बाद ही सड़कों पर उतरती हैं।

राप्तीनगर डिपो सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अशोक कुमार सिंह ने कहा कि राप्तीनगर डिपो की एसी जनरथ बस में पानी टपकने की शिकायत मिली है। इस बस की कार्यशाला में मरम्मत कराई जाएगी। जब तक सभी बसें दुरुस्त नहीं हो जाती हैं, तब तक उनका संचालन नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed