फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   miscriants arrested for Kidnapped minor and made pornographic videos

गोरखपुर: नाबालिग को अगवा कर अश्लील वीडियो बनाया, वायरल करने की दी धमकी

Tue, 08 Sep 2020 10:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बेलघाट (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो, बेलघाट (गोरखपुर)। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 08 Sep 2020 10:25 AM IST
विज्ञापन
miscriants arrested for Kidnapped minor and made pornographic videos
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : AMAR UJALA
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बेलघाट इलाके के एक गांव की 16 साल की लड़की को अगवा कर अश्लील वीडियो बनाने और फिर उसे वायरल करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। सोमवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


घटना छह दिन पहले की बताई जा रही है। लोकलाज के भय से पीड़िता के घरवालों ने उस दिन पुलिस को सूचना नहीं दी थी। आरोपियों की पहचान जितवारपुर निवासी अभिसार और बेलवा गांव के रफीक के रूप में हुई है।
विज्ञापन


थाने में दर्ज केस के मुताबिक, अनुसूचित जाति की लड़की को छह दिन पहले गांव के पास से बाइक सवार दो युवकों ने अगवा कर लिया। उसका अश्लील वीडियो बनाकर छोड़ दिया। लड़की के घरवालों ने लोकलाज के भय से उस दिन घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि बीते शनिवार को आरोपियों ने पीड़िता के मोबाइल नंबर पर फोन कर उसे अकेले मिलने के लिए बुलाया। उन्होंने धमकी दी कि अगर वह नहीं आई तो वीडियो वायरल कर देंगे। तब पीड़िता के घरवालों ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई। जांच में मामला सही पाए जाने पर पुलिस ने सोमवार को केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को बेलघाट चौराहे से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed