फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Villagers protest against gangster action in Siddharth nagar

सिद्धार्थनगर: गैंगस्टर की कार्रवाई पर ग्रामीणों ने जताया विरोध, एसपी कार्यालय के गेट को किया बंद

Mon, 05 Apr 2021 07:04 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 05 Apr 2021 07:04 PM IST
सार

  • कोतवाल के विरोध में एसपी कार्यालय के गेट को किया बंद
  • एसपी से मिलकर बताई समस्या, लोटन क्षेत्र के भरमी गांव का मामला

विज्ञापन
Villagers protest against gangster action in Siddharth nagar
कोतवाली का घेराव करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सिद्धार्थनगर जिले में गैंगस्टर की कार्रवाई करने से नाराज भरमी गांव के लोग पहले कलेक्ट्रेट गए फिर एसपी कार्यालय पहुंच गए। यहां महिलाओं ने आरोपी को निर्दोष बताते हुए गेट बंद कर बैठ गईं। लोगों ने लोटन कोतवाल की कार्यशैली पर सवाल उठाया।

विज्ञापन


मोहाना थानाक्षेत्र के भरमी गांव निवासी संगीता पत्नी गुरुदास के अनुसार उसके गांव सुनील सिंह डेयरी चलाते हैं। उनकी गाय सात मार्च को गुम हो गई थी। उन्होंने गाय को खोजने के लिए पति से कहा। वह खोजने निकले गए। क्षेत्र के धरमौली गांव के पास गाय मिली।
विज्ञापन


गुरुदास गाय लेकर आ रहे थे कि एसएसबी जवान पूछताछ करने लगे और लोटन पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज कर दिया। इस मामले में डेयरी मालिक ने उच्चाधिकारियों से बात की तो पुलिस ने गैंगस्टर के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


संगीता ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर एडीएम को ज्ञापन दिया। इसके बाद पुलिस कार्यालय पहुंची। संगीता के साथ सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। नाराज महिलाएं गुरुदास को निर्दोष बताते हुए कार्यालय के गेट पर बैठ गईं और लोटन कोतवाल के खिलाफ नारेबाजी कीं।


इस दौरान महिला थाने की एसओ  मंजू सिंह, निरीक्षक प्रदीप सिंह ने महिलाओं को समझाया। इस बाबत एसपी रामअभिलाष त्रिपाठी ने बताया कि कुछ लोग आए थे, उनकी समस्याओं को सुना गया। मामले की जांच कराई जाएगी। सत्यता के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed