फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Villagers panic after Corona positive walk in village at Deoria

गांव में घूम रहा था कोरोना संक्रमित, लोगों ने कहा- 'डॉक्टर साहब, हमारी जान बचा लीजिए'

Sat, 05 Dec 2020 06:09 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Sat, 05 Dec 2020 06:09 PM IST
विज्ञापन
Villagers panic after Corona positive walk in village at Deoria
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां लार थाना क्षेत्र के एक गांव में एक कोरोना संक्रमित घूम रहा है। जिसके चलते ग्रामीण दहशत में है।
विज्ञापन


ग्रामीणों की सूचना पर डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुंची और युवक की जांच की, जिसमें वह कोरोना संक्रमित पाया गया। गांव के लोगों ने सीएचसी के अधीक्षक डॉ. बीबी सिंह से कोरोना पॉजिटिव मरीज को होम कोरंटीन या अस्पताल भेजवाने की मांग की।
विज्ञापन


ये है पूरा मामला
रक्सा गांव के एक युवक में कई दिनों से कोरोना के लक्षण दिखाई दे रहे थे। इसके बावजूद वह गांव में घूम रहा है। इस बात को लेकर गांव के लोग आक्रोशित हो गए। लोगों ने इस बात की जानकारी सीएचसी के प्रभारी डॉ. बीबी सिंह को देते हुए कहा कि हमारी जान बचा लीजिए, गांव में कोरोना घूम रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही डॉक्टरों की टीम गांव में जा कर युवक की जांच की तो वह कोरोना संक्रमित निकला। डॉक्टरों ने होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी। बावजूद वह घूमता रहा। सीएचसी अधीक्षक डॉ.बीबी सिंह ने बताया कि युवक को घर मे रहने की सलाह दी गई थी। लेकिन वह गांव में घूम रहा है। अभी डॉक्टरों की टीम भेज कर उसकी व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed